How To Set UPI Number: यूपीआई ने भारत में भुगतान विधि के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इसका उपयोग बिल भुगतान, खरीदारी और यहां तक की कम राशि की लेनदेन के लिए भी व्यापक रूप से किया जाता है। इसके कई कारण हैं, जिनमें से प्रमुख कारण ये है कि इसका उपयोग करना बहुत सरल है। इसके लिए केवल एक स्मार्टफोन, बैंक खाते से जुड़ा एक मोबाइल नंबर, इंटरनेट कनेक्शन और यूपीआई एप की आवश्यकता होती है।
UPI Update: कैसे एक यूपीआई आईडी से बना सकते हैं तीन यूपीआई नंबर? यहां जानें तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीआई नंबर क्या है?
यूपीआई नंबर, बैंक की ओर से पुष्टि किया गया ऐसा नंबर होता है जो आपकी यूपीआई आईडी का आइडेंटिफायर होता है। इसके जरिए हम किसी भी उपयोगकर्ता से पैसे का लेनदेन कर सकते हैं, भले ही वो किसी दूसरे एप का यूपीआई उपयोग कर रहा हो।
उपयोगकर्ता अपनी एक यूपीआई आईडी से 3 यूनिक यूपीआई नंबर क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें उनका फोन नंबर या उनकी पसंद का कोई भी 8-9 अंकों की संख्यात्मक आईडी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात ये है कि यूपीआई नंबर 10 अंकों का भी हो सकता है लेकिन ऐसा सिर्फ तब होगा जब यूजर अपना मोबाइल नंबर को ही अपनी यूपीआई नंबर बनाना चाहेगा।
साथ ही ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि यूपीआई उपयोगकर्ता अपने फोन नंबर के माध्यम से दूसरे एप से भुगतान नहीं प्राप्त कर सकते हैं जब तक कि वे अपने फोन नंबर को यूपीआई नंबर के रूप में सेट नहीं करते हैं। हालांकि, वे अभी भी अपने यूपीआई आईडी के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। यूपीआई नंबर गूगल पे और फोनपे पर आसानी से बना सकते हैं।
ये है यूपीआई नंबर बनाने का तरीका...
कैसे बनाएं गूगल पे पर यूपीआई नंबर?
- सबसे पहले अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें
- इसके बाद "पेमेंट मेथड" पर क्लिक करना है, और उस बैंक अकाउंट को चुनें जिसके लिए आप यूपीआई नंबर बनाना चाहते हैं
- अब "मैनेज यूपीआई नंबर" पर क्लिक करें
- फिर अपना पसंदीदा यूपीआई नंबर चुनें और इसे सेव करने के लिए 'कंटिन्यू' पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपका यूपीआई नंबर बन जाएगा।
- यूपीआई नंबर बनाने के लिए सबसे पहले फोनपे एप खोलें और अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें
- फिर पेमेंट मैनेजमेंट सेक्शन में जाएं और यूपीआई सेटिंग्स पर क्लिक करें
- इसके बाद स्क्रिन पर दिख रहे यूपीआई नंबर पर टैप करना है
- अब वह बैंक खाता चुनें जिसके लिए आप 8 या 9 अंकों का यूपीआई नंबर सेट करना चाहते हैं
- फिर एक यूनिक 8 या 9 अंकों का यूपीआई नंबर सेट कर लें और इसके बाद वेरिफाई पर टैप करना है
- ऐसे में अगर यूपीआई नंबर उपलब्ध है, तो कंफर्म और क्रिएट पर क्लिक करें जिसके बाद आपका यूपीआई नंबर बन जाएगा।
ये भी पढ़ें- Investment Tips: 300 रुपये बचाकर कुछ सालों में इकट्ठा कर सकते हैं 73 लाख से ज्यादा रुपये, समझिए गणित