फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जरूरी हैं ये दस्तावेज, आवेदन का तरीका भी जानें

Mon, 23 Sep 2024 09:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 23 Sep 2024 09:01 AM IST
विज्ञापन
KCC: How to apply for Kisan Credit Card
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Kisan Credit Card Registration Process: देश के किसानों को आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न आए या खेती करने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत न हो आदि। इसके लिए राज्य और भारत सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं जिनके जरिए जरूरतमंद किसानों को लाभ देने का प्रावधान है। इसी क्रम में सरकार द्वारा पात्र किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाते हैं जिससे उन्हें बेहद कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी पात्र हैं तो किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं और यहां जान सकते हैं कि आपको इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए। तो चलिए जानते हैं किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए और आवेदन का तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

KCC: How to apply for Kisan Credit Card
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पात्र हैं तो आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले आपको उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, जहां से आप ये किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं
  • इसके बाद आपको यहां पर किसान क्रेडिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है
KCC: How to apply for Kisan Credit Card
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपको सभी जानकारियां भरनी हैं, जैसे- आवेदनकर्ता का नाम मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि
  • इसके बाद आपको यहां पर संबंधित दस्तावेज भी अपलोड कर देने हैं
  • अब आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका आवेदन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
KCC: How to apply for Kisan Credit Card
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-

  • अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले तो अपनी खेती के जमीन के दस्तावेज चाहिए। ये जरूरी दस्तावेज होते हैं और इनके न होने पर आपका आवेदन अटक सकता है
  • इसके अलावा आपको एक पहचान पत्र भी चाहिए होता है जिसमें आप अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
KCC: How to apply for Kisan Credit Card
किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आधार कार्ड के अलावा आपको एक एड्रेस प्रूफ भी चाहिए होता है जिसमें आप राशन कार्ड या बिजली का बिल इस्तेमाल कर सकते हैं
  • आवेदन के समय आवेदनकर्ता को एक एक्टिव मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि भी चाहिए होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed