फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toll Tax: क्या होता है टोल टैक्स? जानिए किन लोगों को नहीं देना होता यह टैक्स, देखें पूरी लिस्ट

Sun, 19 Feb 2023 01:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
What Is Toll Tax, Who are exempted from FASTag Or Toll Tax
Who are exempted from FASTag Or Toll Tax - फोटो : Istock

Who Are Exempted From FASTag Or Toll Tax: हाईवे पर सफर करते समय रास्ते पर कई बार टोल प्लाजा आते हैं। यहां से गुजरते हुए वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होता है। टोल टैक्स एक खास प्रकार का टैक्स होता है। इसके अंतर्गत सरकार वाहन चालकों से सड़क निर्माण में लगे खर्च की भरपाई करती है। टोल टैक्स चार पहिया वाहन जैसे कार, बस, ट्रक या उससे बड़े वाहनों पर लिया जाता है।

सरकार टोल टैक्स के पैसों से सड़कों का निर्माण और उनका रखरखाव करती है। आज जब तकनीक के विकास से कई काम काफी आसानी से हो रहे हैं। ऐसे में सरकार फास्टैग के जरिए टोल टैक्स ले रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले किन लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

What Is Toll Tax, Who are exempted from FASTag Or Toll Tax
Who are exempted from FASTag Or Toll Tax - फोटो : Istock

भारत सरकार ने इसको लेकर एक खास गाइडलाइन को जारी कर रखा है। इसमें इस बात की जानकारी दी गई है किन किन लोगों को टोल टैक्स नहीं देना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इनके बारे में - 

PM Kisan Yojana: इस दिन खाते में आ सकती है 13वीं किस्त, इन किसानों को सरकार नहीं देगी योजना का लाभ

What Is Toll Tax, Who are exempted from FASTag Or Toll Tax
Who are exempted from FASTag Or Toll Tax - फोटो : Istock

इन लोगों से नहीं लिया जाता है टोल टैक्स

  • भारत के राष्ट्रपति
  • प्रधानमंत्री
  • मुख्य न्यायाधीश
  • उपराष्ट्रपति
  • राज्य के राज्यपाल
  • संघ के कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Toll Tax, Who are exempted from FASTag Or Toll Tax
Who are exempted from FASTag Or Toll Tax - फोटो : Istock
  • सुप्रीम कोर्ट के जज
  • लोकसभा के अध्यक्ष
  • संघ राज्य मंत्री
  • राज्य के मुख्यमंत्री
  • केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल
  • किसी राज्य की विधानसभा के अध्यक्ष
  • उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
विज्ञापन
What Is Toll Tax, Who are exempted from FASTag Or Toll Tax
Who are exempted from FASTag Or Toll Tax - फोटो : Istock
  • किसी राज्य की विधान परिषद के अध्यक्ष
  • भारत सरकार के सचिव
  • संसद सदस्य
  • आर्मी कमांडर
  • वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ
  • संबंधित राज्य के भीतर एक राज्य सरकार के मुख्य सचिव
  • किसी राज्य की विधान सभा के सदस्य
  • राजकीय यात्रा पर विदेशी गणमान्य लोग

GPS Toll System: अब टोल प्लाजा की नहीं होगी जरूरत, सरकार लगाने जा रही है गाड़ियों में जीपीेएस नंबर प्लेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed