Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली सरकार ने एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया है। इस योजना के अंतर्गत सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इस योजना का एलान 4 मार्च को केजरीवाल सरकार ने अपना 10वां बजट पेश करते हुए किया। इस दौरान वित्त मंत्री आतिशी ने साल 2024-25 के लिए 76 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने जा रही है। अगर आप भी दिल्ली सरकार की इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको आपको इस स्कीम की पात्रता से जुड़ी शर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
जानना जरूरी: दिल्ली सरकार महिलाओं को देगी हर महीने एक हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम की पात्रता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2024 03:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन