फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Gas Cylinder: जल्दी खत्म हो जाता है आपका रसोई गैस सिलेंडर, तो अपनाएं ये टिप्स

Tue, 05 Mar 2024 12:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 05 Mar 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
How To Save LPG Gas Cylinder Know The Tips And Tricks Here
How To Save LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

How To Save LPG Gas Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर पर खाना पकाया जाता है। एक समय था जब कई घरों में पारंपरिक चूल्हों पर खाना पकाया जाता था। हालांकि, इन चूल्हों पर खाना पकाने से काफी ज्यादा मात्रा में धुंआ होता था। इससे कई महिलाओं को श्वास संबंधी समस्या हो जाती थी। ऐसे में घर-घर तक एलपीजी गैस सिलेंडर की पहुंच बढ़ाने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। अक्सर कई लोगों की समस्या होती है कि उनका एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर काफी जल्दी खत्म हो जाता है। अगर आपका भी एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने रसोई सिलेंडर में गैस की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में विस्तार से - 

How To Save LPG Gas Cylinder Know The Tips And Tricks Here
How To Save LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

एलपीजी रसोई गैस की बचत करने का शानदार उपाय यह है कि आप अपने खाने को पकाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें। प्रेशर कुकर में खाना पकाने से आपके रसोई गैस की काफी बचत होगी। 

How To Save LPG Gas Cylinder Know The Tips And Tricks Here
How To Save LPG Gas Cylinder - फोटो : Pixabay

अगर आप एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की बचत करना चाहते हैं। ऐसे में आपको रसोई गैस सिलेंडर के बर्नर को साफ रखना चाहिए। आपको नियमित रूप से बर्नर के छेदों को साफ करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपका रसोई गैस औसत से ज्यादा चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Save LPG Gas Cylinder Know The Tips And Tricks Here
How To Save LPG Gas Cylinder - फोटो : Istock

आपको अपने रसोई गैस सिलेंडर की पाइप लाइन की जांच कराते रहना चाहिए। इसके अलावा आपको अपना खाना ढक कर पकाना चाहिए। यह गर्मी और भाप को रोकता है। ऐसा करने से गैस की बचत होती है। 

विज्ञापन
How To Save LPG Gas Cylinder Know The Tips And Tricks Here
How To Save LPG Gas Cylinder - फोटो : i stock

आपको खाना धीमी आंच पर पकाना चाहिए। तेज आंच पर खाना पकाने से अधिक गैस की बर्बादी होती है। अगर आप धीमी आंच पर खाना पकाते हैं। ऐसे में आप अपनी अच्छी खासी गैस की बचत कर सकते हैं। 

Business Ideas: यह बिजनेस करा सकता है आपका जबरदस्त मुनाफा, ऐसे करें शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed