फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: ये लोग नहीं ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए डिटेल्स

Fri, 22 Nov 2024 06:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Nov 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Ayushman Bharat Yojana Know Here
Ayushman Bharat Card - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Card: भारत में हर साल कई लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। कई लोग गरीबी के कारण किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर अपना ठीक इलाज नहीं करा पाते हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है।



इस स्कीम का लाभ लेकर देश में गरीब लोग आयुष्मान भारत योजना के साथ रजिस्टर्ड अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन-किन लोगों को नहीं मिलता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -

What Is The Eligibility Criteria Of Ayushman Bharat Yojana Know Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

नियमों के मुताबिक वे लोग जो संगठित क्षेत्रों में काम करते हैं उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनता है। इसके अलावा जो लोग ईएसआईसी के सदस्य हैं वे भी इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। 

What Is The Eligibility Criteria Of Ayushman Bharat Yojana Know Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

वे लोग जिनका पीएफ कटता है उनको भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता है। यही नहीं जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वे भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Ayushman Bharat Yojana Know Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इसके अलावा जो लोग इनकम टैक्स का रिटर्न भरते हैं वे लोग भी स्कीम का लाभ नहीं ले सकते हैं। वहीं देश के 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान भारत योजना का लाभ ले सकते हैं फिर चाहे वे किसी भी सामाजिक या आर्थिक स्थिति से आते हों। 

विज्ञापन
What Is The Eligibility Criteria Of Ayushman Bharat Yojana Know Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। इसके बाद एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके स्कीम में आपका आवेदन कर देगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed