फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन? यहां जानें पंजीकरण की प्रक्रिया

Fri, 22 Nov 2024 05:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 22 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप लाभान्वित हो सकते हैं। हर एक योजना में अलग-अलग तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे, किसी योजना में सब्सिडी तो किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है।
 

विज्ञापन
PMVY: how to apply for pradhan mantri vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Registration Process: भारत सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है उनके जरिए जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। इन योजनाओं पर सरकार पैसे खर्च करती है जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों को दिया जाता है, लेकिन क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं? इसके लिए आपको पात्रता सूची देखनी होती है। तो चलिए जानते हैं आप इस योजना में कैसे आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PMVY: how to apply for pradhan mantri vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन दो तरीकों से कर सकते हैं आवेदन:-

पहला तरीका

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने होते हैं
  • इसके बाद आवेदन किया जाता है और सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता है।
PMVY: how to apply for pradhan mantri vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए जो लोग पात्र हैं वे ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
  • इसके लिए आवेदनकर्ता को  योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर लॉगिन में जाकर एप्लीकेंट/बेनिफिशियरी लॉगिन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भरें और आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आवेदन कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: how to apply for pradhan mantri vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग कर सकते हैं आवेदन:-

  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा के लिए पात्रता जानना चाहते हैं तो आपका इस पात्रता सूची में होना जरूरी है। इसके मुताबिक, अगर आप मूर्तिकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं...
विज्ञापन
PMVY: how to apply for pradhan mantri vishwakarma yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, जो लोग लोहार हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं। ये सभी योजना के लिए पात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed