फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: बाढ़ या बारिश में बर्बाद हो जाए घर, तो क्या ऐसी स्थिति में मिलता है मुआवजा?

Thu, 05 Jun 2025 03:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 03:44 PM IST
सार

कई लोगों का यह सवाल रहता है कि जिन लोगों का घर बाढ़ या बारिश में तबाह हो जाता है या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होता है, तो क्या ऐसी स्थिति में उन्हें मुआवजा मिलता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: - फोटो : AdobeStock

What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: देश में हर साल बाढ़ और बारिश के कारण बड़ी संख्या में घर तबाह हो जाते हैं। मानसून के सीजन में तेज बारिश और बाढ़ के कारण कई घरों के गिरने, दीवारों के ढहने की खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। ऐसा होने पर बड़ी संख्या में लोग बेघर होते हैं। इसके अलावा उनको एक बड़ी आर्थिक हानि का सामना भी करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि जिन लोगों का घर बाढ़ या बारिश में तबाह हो जाता है या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होता है, तो क्या ऐसी स्थिति में उन्हें मुआवजा मिलता है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति इस तरह की प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है, तो यह जानकारी उसके काफी काम आ सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: - फोटो : AdobeStock

राज्य में भारी बारिश और उससे होने वाले नुकसान का आंकलन राज्य का प्रशासन करता है। वहीं जब नुकसान ज्यादा होता है तो इस स्थिति में राज्य सरकार की ओर से खुद ही मुआवजे की घोषणा कर दी जाती है। 

What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: - फोटो : AdobeStock

इसमें राज्य के प्रशासन अधिकारी द्वारा नुकसान का आंकलन किया जाता है। इसके बाद सर्वे रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजा जाता है। इसके बाद सरकार द्वारा मुआवजे की रकम बांटी जाती है।

PAN Card: व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड को कैंसिल कराना क्यों है जरूरी? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: - फोटो : Adobe Stock

आप इस तरह लगा सकते हैं गुहार 

बारिश या बाढ़ में अगर आपका घर, दुकान तबाह हुआ है, तो इस स्थिति में आपको सबसे पहले इसकी सूचना जिला प्रशासन को देनी होगी। आप अपने शहर, गांव या नगर पालिका में इसकी सूचना दे सकते हैं। सूचना देने के बाद स्थानीय अधिकारी द्वारा संपत्ति और नुकसान का आंकलन किया जाता है। 

विज्ञापन
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain
What is the compensation rule of house if it is damaged in flood or rain: - फोटो : Adobe Stock

आंकलन के बाद बाढ़ और बारिश से प्रभावित इलाके की तस्वीर, वीडियो और रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जाता है। यह रिपोर्ट फिर जिला प्रशासन के द्वारा राज्य सरकार को भेजा जाता है। राज्य सरकार रिपोर्ट मिलने के बाद राहत पैकेज की घोषणा करती है।

Subhadra Yojana: क्या है सुभद्रा योजना? जानिए किन महिलाओं को इस स्कीम के तहत मिलते हैं सालाना 10 हजार रुपये

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed