फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Yojana: क्या है सुभद्रा योजना? जानिए किन महिलाओं को इस स्कीम के तहत मिलते हैं सालाना 10 हजार रुपये

Tue, 03 Jun 2025 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। ओडिशा राज्य में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
What is Subhadra Yojana and Eligibility Know Which Women Get 10000 Rupees Annually
क्या है सुभद्रा योजना? - फोटो : Adobe Stock

भारतीय समाज का ढांचा लंबे समय से पितृसत्तात्मक रहा है। हालांकि, आजादी के बाद से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई संवैधानिक अधिकार दिए गए। इसके अलावा कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर मजबूत करना है। इन्हीं सब प्रयासों के चलते देश में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज के समय देश के विकास में महिलाएं भी पुरुष के समान ही भागीदार बन रही हैं।

इसी सिलसिले में आज हम आपको ओडिशा सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुभद्रा योजना है। ओडिशा राज्य में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। इस स्कीम के अंतर्गत ओडिशा सरकार राज्य की महिलाओं को सालाना 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 

What is Subhadra Yojana and Eligibility Know Which Women Get 10000 Rupees Annually
क्या है सुभद्रा योजना? - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, 10 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 2 किस्तों के रूप में महिलाओं को दिया जाता है। अगर आप भी सुभद्रा योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकार किन महिलाओं को इस स्कीम का लाभ देती है?

What is Subhadra Yojana and Eligibility Know Which Women Get 10000 Rupees Annually
क्या है सुभद्रा योजना? - फोटो : Adobe Stock

किन महिलाओं को मिलता है इस योजना का लाभ?

  • सुभद्रा योजना का लाभ केवल ओडिशा राज्य की महिलाओं को दिया जाता है।
  • किन्हीं दूसरे राज्य की महिलाएं इस स्कीम में आवेदन नहीं कर सकती हैं।
  • इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं की उम्र 21 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Subhadra Yojana and Eligibility Know Which Women Get 10000 Rupees Annually
क्या है सुभद्रा योजना? - फोटो : Adobe Stock
  • सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • अगर महिला की पारिवारिक आय इससे ज्यादा है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है।
  • अगर महिला के परिवार में कोई इनकम टैक्स जमा करता है, तो इस स्थिति में भी उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
What is Subhadra Yojana and Eligibility Know Which Women Get 10000 Rupees Annually
क्या है सुभद्रा योजना? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप सुभद्रा योजना में आवेदन करने जा रही हैं, तो आपको पात्रता की इन शर्तों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
  • अगर आप इन बातों के बारे में नहीं जानती हैं, तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed