फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM VKSY: मोदी सरकार शुरू करने जा रही यह बड़ी योजना, बदल जाएगी इन लोगों की तकदीर

Wed, 16 Aug 2023 01:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 01:21 PM IST
विज्ञापन
What Is PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Know Launch Date And Complete Details Here
Independence Day 2023 - फोटो : Social Media

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र करते हुए यह बताया कि कैसे इनकी मदद से गरीब लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद ही खास योजना के शुरू करे जाने की बात कही। भारत सरकार अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये के आवंटन के साथ विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना शुरू करने जा रही है। अगर आप भी इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर क्या है विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना और कब से इसकी शुरुआत हो रही है। आइए जानते हैं -

What Is PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Know Launch Date And Complete Details Here
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत कामगारों की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा योजना के अंतर्गत उनको प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों की जानकारी, ग्रीन तकनीक ब्रांड का प्रमोशन, स्थानीय व वैश्विक बाजार से जुड़ाव, डिजिटल पेमेंट्स और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। 

What Is PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Know Launch Date And Complete Details Here
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

योजना के अंतर्गत सरकार विश्वकर्मा को संस्थागत समर्थन भी मुहैया कराने का काम करेगी। विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत अगले महीने 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के शुभ अवसर पर की जाएगी।

Investment Scheme: पीपीएफ या एफडी जानिए किसमें निवेश करना है सबसे फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Know Launch Date And Complete Details Here
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो पारंपरिक कामगर हैं। इस योजना के जरिेए सरकार शिल्पकारों के उत्पादों में सुधार कर उनको घरेलु और वैश्विक मार्केट से जोड़ना चाहती है। 

विज्ञापन
What Is PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Know Launch Date And Complete Details Here
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana - फोटो : Istock

विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट डिटेल्स शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed