Public Provident Fund vs Fixed Deposit: एक अच्छा निवेश आपको कम समय में बढ़िया रिटर्न दे सकता है। देश में कई लोग बैंक की एफडी, सरकारी बचत योजनाओं से लेकर म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इन क्षेत्रों में निवेश किए गए पैसों पर कितना रिटर्न मिलेगा यह बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते देश में ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करते हैं, जहां पर किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। सुरक्षित निवेश विकल्पों में निवेश करने की बात जब सामने आती है। ऐसे में ज्यादातर लोग पीपीएफ और एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीपीएफ या एफडी किसमें निवेश करना ज्यादा फायदेमंद है?
Investment Scheme: पीपीएफ या एफडी जानिए किसमें निवेश करना है सबसे फायदेमंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक प्रोविडेंट फंड
पब्लिक प्रोविडेंट फंड सरकार द्वारा संचालित एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में सरकार हर तिमाही आधार पर ब्याज दरों को निर्धारित करती है। पीपीएफ में आप 15 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं।
इस स्कीम में कम से कम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। वर्तमान समय में पीपीएफ में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है।
FD Investment: एफडी में करते हैं निवेश, तो जान लें होने वाले इन नुकसानों के बारे में
एफडी
वर्तमान समय में दुनियाभर में काफी तेजी से महंगाई बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। इस कारण देश में महंगाई की रफ्तार को कम करने के लिए कई बैंक एफडी पर ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। अलग-अलग बैंक अलग-अलग दरों पर एफडी में जमा पैसों पर ब्याज दर देते हैं।
PPF Vs FD
अगर पीपीएफ और एफडी में तुलना करें, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आपको कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज दर मिलती है। वहीं एफडी में सामान्य या कंपाउंडिंग दोनों में से किसी एक तरीके के आधार पर ब्याज दर को ऑफर किया जाता है। छोटी अवधि निवेश के लिए एफडी एक अच्छा विकल्प है। वहीं लंबी अवधि निवेश के लिए आप पीपीएफ में निवेश कर सकते हैं।