Bank Rules: आज के समय में हम तकनीकी रूप से इतने मजबूत हो गए हैं कि अब हमारे ज्यादातर काम ऑनलाइन तरीके से ही हो जाते हैं। उदाहरण के लिए बैंक से जुड़े कामों को ही देख लीजिए। अब कुछ ही काम ऐसे होंगे जिनके लिए आपको बैंक जाना पड़ता होगा, क्योंकि पैसे निकालने से लेकर लेकर किसी को पैसे भेजने तक की प्रक्रिया बेहद सरल हो गई है। आप जब चाहें तब किसी भी नजदीकी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है और अगर आप उसके डेबिट कार्ड से पैसे निकालते हैं, तो आपको जेल तक हो सकती है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है। इसलिए आपको इसका नियम जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"64dc7689801d4f608d065389","slug":"why-should-not-withdraw-money-from-the-debit-card-of-a-deceased-person-learn-the-rules-2023-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नियम जान लें: मृत व्यक्ति के डेबिट कार्ड से भूलकर भी न निकालें पैसे, वरना जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
नियम जान लें: मृत व्यक्ति के डेबिट कार्ड से भूलकर भी न निकालें पैसे, वरना जाना पड़ सकता है जेल
Wed, 16 Aug 2023 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे क्यों नहीं निकालने चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे क्यों नहीं निकालने चाहिए?
- फोटो : istock
- आमतौर पर जब परिवार के किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है, तो लोग पहले की तरह ही उसके एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि ऐसा करना गैरकानूनी है। वहीं, नॉमिनी भी बिना बैंक को सूचित किए हुए मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे नहीं निकाल सकता है। इसमें पकड़े जाने पर सजा का प्रावधान है।
मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे क्यों नहीं निकालने चाहिए?
- फोटो : istock
जानें नियम
- अगर आपका कोई गुजर गया है और आप उसके बैंक खाते से पैसे निकालना चाहते हैं, तो आपको बैंक के नियमों का पालन करना होता है। आप मृत व्यक्ति की सारी संपत्ति को अपने नाम ट्रांसफर करने के बाद ही उसके बैंक के पैसों को निकाल सकते हैं। आपको बैंक को इस बारे में जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे क्यों नहीं निकालने चाहिए?
- फोटो : istock
नॉमिनी के लिए ये हैं नियम
- अगर किसी बैंक खाते में एक नॉमिनी है, तो वो बैंक को सूचित कर पैसे निकाल सकता है। पर अगर एक से ज्यादा नॉमिनी है, तो ऐसी स्थिति में आपको बैंक को सहमति पत्र दिखाना होता है। फिर इसके बाद ही आप मृत व्यक्ति के बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के एटीएम से पैसे क्यों नहीं निकालने चाहिए?
- फोटो : istock
पैसे निकालने का प्रोसेस
- अगर आप किसी मृत व्यक्ति के बैंक खाते में नॉमिनी हैं तो आपको एक फॉर्म भरना होता है। फॉर्म के साथ आपको मृत व्यक्ति के बैंक अकाउंट की पासबुक, खाते का टीडीआर, डेथ सर्टिफिकेट और अपना आधार और पैन कार्ड देना होता है। इस प्रोसेस के बाद ही आप खाते से पैसे निकाल सकते हैं।