फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम सूर्योदय योजना: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

Fri, 26 Jan 2024 04:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 04:57 PM IST
विज्ञापन
What Is PM Suryoday Yojana Know Eligibility Criteria Of This Scheme Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Istock

PM Suryoday Yojana: 22 जनवरी, 2024 का दिन देशवासियों के लिए काफी खास था। इस दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के जरिए भारत सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सौर ऊर्जा का लाभ प्रदान करना चाहती है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है, जिसके जरिए गरीब और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के करीब एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सोलर पैनल लगने के बाद उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग घर के जरूरी कार्यों को करने में किया जा सकेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

What Is PM Suryoday Yojana Know Eligibility Criteria Of This Scheme Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

सूर्योदय योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगने से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। इससे हर महीने आने वाले बिजली बिल की बचत की जा सकेगी। भारत सरकार की इस योजना की मदद से स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग में बढ़ावा मिलेगा। 

What Is PM Suryoday Yojana Know Eligibility Criteria Of This Scheme Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

इस कारण वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग से जुड़े लोग उठा सकते हैं। इस स्कीम में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 या 1.5 लाख रुपये से कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is PM Suryoday Yojana Know Eligibility Criteria Of This Scheme Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

अगर आवेदक सरकारी कर्मचारी है। ऐसे में वह इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकता है। आवेदन करते समय आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये जरूरी दस्तावेज नहीं हैं। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
What Is PM Suryoday Yojana Know Eligibility Criteria Of This Scheme Here
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बिजली बिल, आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरूरत होती है।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed