बेहतर भविष्य के लिए सही निवेश की प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट के बाद बुढ़ापा आराम से कटे इसके लिए लोग अलग-अलग जगह निवेश करते हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने की वजह से लोग गलत जगहों पर निवेश कर बैठते हैं, जिससे उनके पैसे के डूबने का जोखिम तो रहता ही है साथ ही अच्छा फंड भी नहीं मिल पाता है। अगर आप भी पेंशन स्कीम में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको सही स्कीम की जानकारी होनी चाहिए। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए निवेश का एक अच्छा ऑप्शन है नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)। ये सरकार द्वारा चलाई जा रही एक कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम है। इसमें निवेश करके आप रिटायरमेंट पर एक बड़ा फंड पा सकते हैं। साथ ही इसमें जोखिम भी न के बराबर होता है। ऐसे में अगर आप भी निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं, तो फटाफट जान लीजिए इस स्कीम के बारे में, ताकि आपको निवेश में आसानी हो। तो चलिए शुरू करते हैं...
{"_id":"61d94ab8d6df7557a5543bd6","slug":"what-is-national-pension-scheme-know-how-to-open-nps-account-and-its-benefit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"National Pension Scheme: क्या है नेशनल पेंशन स्कीम और कैसे खुलेगा खाता? आसान शब्दों में समझें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
National Pension Scheme: क्या है नेशनल पेंशन स्कीम और कैसे खुलेगा खाता? आसान शब्दों में समझें सबकुछ
Sun, 09 Jan 2022 10:16 AM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:16 AM IST
विज्ञापन
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है
- फोटो : istock
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है?
- भारत सरकार द्वारा चलाई जाने नेशनल पेंशन स्कीम में सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर के सभी कर्मचारी इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस स्कीम में कोई भी नौकरीपेशा व्यक्ति लंबे समय के लिए निवेश कर सकता है। इसके बाद रिटायरमेंट की उम्र में आपको एक साथ बड़ा फंड मिलेगा। इसके साथ ही हर महीने आपको कुछ पेंशन राशि भी सरकार द्वारा मिलती रहेगी।
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है
- फोटो : istock
एनपीएस में कौन कर सकता है निवेश ?
- इसमें कोई भी केंद्रीय सरकार का कर्मचारी, राज्य सरकार का कर्मचारी, प्राइवेट सेक्टर का कर्मचारी और आम नागरिक निवेश कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है
- फोटो : Istock
एनपीएस खाता कैसे खोलें
- एनपीएस अकाउंट ऑफलाइन या मैन्युअल रूप से खोलने के लिए सबसे पहले अपने नजदीकी Point of Presence (ये बैंक भी हो सकता है) से एक सब्सक्राइबर फॉर्म लेना होगा और इसे KYC पेपर्स के साथ जमा करना होगा।
विज्ञापन
नेशनल पेंशन स्कीम क्या है
- फोटो : Istock
- एक बार जब आप शुरूआती निवेश करते हैं, तो PoP आपको एक स्थायी रिटायरमेंट अकाउंट नंबर भेजेगा। इस संख्या और पासवर्ड की मदद से आप अपने अकाउंट को चला सकते हैं।