फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Pay New Feature: गूगल पे ऐप में जुड़ा ये नया फीचर, अब मिल-बांटकर कर सकेंगे पेमेंट, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Thu, 30 Dec 2021 12:47 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 30 Dec 2021 12:47 PM IST
विज्ञापन
what is Google Pay Split bill Expense and how to use know here
गूगल पे ऐप में जुड़ा स्पिलिट एक्सपेंस फीचर - फोटो : iStock

पिछले कुछ सालों डिजिटल ट्रांजैक्शन का चलन तेजी से बढ़ा है। हर दिन देश में लाखों लोग डिजिटली लेनदेन करने लगे हैं। डिजिटल ट्रांजैक्शन में बढ़ोतरी के साथ ही यूपीआई पेमेंट ऐप के बीच कॉम्पटिशन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सभी यूपीआई एप्स आगे निकलने और लोगों के बीच अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक नए फीचर लेकर आ रहे हैं। इसी कड़ी में गूगल पे ने एक शानदार फीचर पेश किया है। इस फीचर का नाम है स्पिलिट एक्सपेंस, जिसके जरिए बिल किसी एक को नहीं भरना होगा बल्कि इसका का बंटवारा किया जा सकता है। यानी इस फीचर्स के जरिए पेटीएम और गूगल पे यूजर्स अपने बिल को स्प्लिट करके बिल के हर हिस्से का पेमेंट अलग-अलग शख्स कर सकते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे इस फीचर के बारे में खास बातें और इस्तेमाल करने का तरीका। आइए जानते हैं...

what is Google Pay Split bill Expense and how to use know here
गूगल पे ऐप में जुड़ा स्पिलिट एक्सपेंस फीचर - फोटो : Istock
क्या है गूगल पे का स्प्लिट एक्सपेंस फीचर ?
  • गूगल पे के नए फीचर स्पिलिट एक्सपेंस के तहत एक यूजर अपने दोस्तों के बीच में अमाउंट को बांट सकता है। जैसे कि आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे हैं और इसका पूरा पेमेंट आपने कर दिया है। अब आपको दोस्तों से ये पैसा लेना है तो आप टोटल पेमेंट के लिए बराबर हिस्सों में दोस्तों को पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। सभी दोस्तों के पास एक साथ रिक्वेस्ट चली जाएगी। सिर्फ यही नहीं इसके जरिए आप ये भी ट्रैक कर पाएंगे कि किसने पैसे ट्रांसफर किए और किसने नहीं।
what is Google Pay Split bill Expense and how to use know here
गूगल पे ऐप में जुड़ा स्पिलिट एक्सपेंस फीचर - फोटो : Pixabay
कैसे इस्तेमाल करें ये नया फीचर ?
  • गूगल पे के इस नए फीचर को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल पे को ओपेन करना होगा। इसके बाद न्यू पेमेंट ऑप्शन पर जाएं। फिर न्यू ग्रुप ऑप्शन को सेलेक्ट करके, जिन लोगों में खर्चों को बांटना है, उन्हें इस ग्रुप में एड कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
what is Google Pay Split bill Expense and how to use know here
गूगल पे ऐप में जुड़ा स्पिलिट एक्सपेंस फीचर - फोटो : Pixabay
  • ग्रुप बन जाने के बाद आपको Split an Expense ऑप्शन पर क्लिक कर कुल खर्चों को एड करना होगा, जिसके बाद यह खुद से सबको सबका हिस्सा बता देगा। 
विज्ञापन
what is Google Pay Split bill Expense and how to use know here
गूगल पे ऐप में जुड़ा स्पिलिट एक्सपेंस फीचर - फोटो : Pixabay
  • साथ ही ये खुद से बाकि सभी यूजर को पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट भी भेज देगा, जिस लिंक की सहायता से आपके दोस्त आपको पेमेंट कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed