अगर आप नौकरीपेशा हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है, तो ये आपके लिए जरुरी खबर है। चंद दिनों में नया साल आ जाएगा और पुराना साल खत्म हो जाएगा। इस साल के आखिर तक यानी 31 दिसंबर तक कई जरुरी काम आपको हर हाल में निपटाने हैं। इन्हीं जरुरी कामों में से एक है यूएन नंबर को आधार से लिंक करना। अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया है तो जल्दी कर लीजिए, क्योंकि आपके पास सिर्फ 2 दिन का समय बचा है। यूएन नंबर को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। ईपीएफओ सब्सक्राइबर को आधार लिंक करवाना जरूरी हो गया है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। सिर्फ यही नहीं, आपका पीएफ खाता भी बंद हो सकता है। ऐसे में ये जरुरी काम आज ही निपटा लीजिए। आधार को ईपीएफ अकाउंट से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से लिंक किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऑनलाइन तरीका...
UAN-Aadhaar Link: इन दो दिनों में निपटा लें पीएफ से जुड़ा अपना ये काम, नहीं तो अटक सकता है आपका पैसा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन