What Is Chat GPT: डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे विकास आने वाले भविष्य के लिए नए दरवाजों को खोलने का काम कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट की दुनिया में चैट जीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं की जा रही हैं। कई विशेषज्ञों द्वारा यह तक कहा जा रहा है कि आने वाले भविष्य में चैट जीपीटी गूगल तक को टक्कर दे सकता है। यहां तक की चैट जीपीटी गूगल की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है।
Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी? भविष्य में क्या है इसकी संभावनाएं
क्या है चैट जीपीटी (What Is Chat GPT)
चैट जीपीटी Chat GPT (Generative Pre-trained Transformer) ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है, जो आपके द्वारा पूछे गए सवालों के लगभग सटीक उत्तर देता है।
ChatGPT Explained: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग और चैटजीपीटी, क्या खत्म हो जाएगी अब गूगल की प्रासंगिकता?
यह चैट बॉट गूगल की तरह आपके सवालों के उत्तर के लिए कई सारी लिंक्स नहीं देता है। यह चैट बॉट आपको आपके सवालों के सटीक उत्तर आपके समक्ष पेश करता है। इस टूल की मदद से आप अपने लिए लीव एप्लीकेशन या किसी विषय पर अच्छे आर्टिकल लिखवा सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्याओं के समाधान के विषय में पूछ सकते हैं।
चैट जीपीटी को 30 नवंबर के दिन लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही लाखों यूजर्स इसके साथ जुड़ने लगे। गौरतलब बात है कि चीट जीपीटी अभी टेस्टिंग फेस में है। आने वाले वक्त में इसमें कई और सुधारों को अंजाम दिया जाएगा।
क्या हैं भविष्य में संभावनाएं
चैटजीपीटी की सफलता को देखते हुए संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि निकट भविष्य में यह चैटबॉट गूगल को रिप्लेस कर सकता है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 1 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट ओपन एआई कंपनी में किया है। ऐसे में कंपनी अपने सर्च इंजन बिंग में इस एआई का उपयोग करने को लेकर विचार कर रही है। आने वाले समय में चैटजीपीटी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में भी किया जाएगा।
Quantum Computing: क्या होती है क्वांटम कंप्यूटिंग, दुनिया के बड़े देश क्यों पड़े इस तकनीक के पीछे?