How to File ITR Online: हर कोई अपने खर्चे पूरे करने और अपने घर को चलाने के लिए नौकरी करता है या फिर अपना काम धंधा करता है। यही नहीं, लोग अपनी आमदनी को बढ़ाने पर भी काम करते हैं। साथ ही आज के खर्चों के अलावा लोग अपने भविष्य के लिए बचत करके भी चलते हैं आदि। पर एक बात बिल्कुल स्पष्ट है कि चाहे नौकरीपेशा व्यक्ति हो या फिर बिजनेसमैन, टैक्स तो हर किसी को भरना ही पड़ता है अगर वो टैक्स की लिस्ट में आता है। ऐसे में करदाताओं को सबसे ज्यादा दिक्कत आईटीआर फाइल करने में आती है। ऐसे में लोग ब्रोकर की मदद लेकर इसे फाइल करवाते हैं, जिसमें अच्छे खासे पैसे भी खर्च होते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे ही खुद आईटीआर फाइल कर सकते हैं, जिससे आपको किसी की भी मदद नहीं लेनी पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए उस तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63c142f5ba5c546b6f744b78","slug":"itr-filing-how-to-file-itr-online-step-by-step-process-know-details-news-in-hindi-2023-01-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ITR Filing: खुद कर सकते हैं आईटीआर रिटर्न फाइल, जान लेंगे तरीका तो नहीं लेनी पड़ेगी किसी की भी मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ITR Filing: खुद कर सकते हैं आईटीआर रिटर्न फाइल, जान लेंगे तरीका तो नहीं लेनी पड़ेगी किसी की भी मदद
Tue, 17 Jan 2023 09:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
आईटीआर रिटर्न खुद कैसे फाइल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआर रिटर्न खुद कैसे फाइल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
घर बैठे ऑनलाइन आईटीआर रिटर्न फाइल करने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी किसी और की मदद लेकर या पैसे खर्च करके आईटीआर टैक्स रिटर्न फाइल करते हैं, तो अब आप इसे खुद भर सकते हैं
- इसके लिए आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना है
- अब पैन नंबर, पासवर्ड, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें
आईटीआर रिटर्न खुद कैसे फाइल कर सकते हैं?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- फिर ई-फाइल पर क्लिक करें और इनकम टैक्स रिटर्न वाला विकल्प चुनें
- अब जो आईटीआर फॉर्म भरना है, वो चुन लें और साथ ही असेसमेंट साल भी चुनें
- यहां ध्यान दें कि आपको ओरिजिनल रिटर्न भरते समय ओरिजिनल रिटर्न पर और रिवाइज्ड रिटर्न भरते समय रिवाइज्ड रिटर्न पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआर रिटर्न खुद कैसे फाइल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद Prepare and Submit Online वाले विकल्प पर क्लिक करें
- अब आपको यहां पर मांगी गई जानकारियों को देना है और साथ ही इन्हें सेव करते हुए चलें।
विज्ञापन
आईटीआर रिटर्न खुद कैसे फाइल कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- सारी जानकारी भरने के बाद इन्हें वेरिफाई करवाएं
- आप ऐसा आधार ओटीपी और नेट बैंकिंग की मदद से कर सकते हैं
- वेरिफाई होते ही प्रिव्यू एंड सबमिट पर क्लिक करें
- इसके बाद आपका इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हो जाएगा।