फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी? भविष्य में क्या है इसकी संभावनाएं

Tue, 17 Jan 2023 10:29 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
What Is Chat GPT What Are Its Future Prospects Know All Details Here
Chat GPT - फोटो : Istock

What Is Chat GPT: डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे विकास आने वाले भविष्य के लिए नए दरवाजों को खोलने का काम कर रहे हैं। इसी बीच इंटरनेट की दुनिया में चैट जीपीटी को लेकर खूब चर्चाएं की जा रही हैं। कई विशेषज्ञों द्वारा यह तक कहा जा रहा है कि आने वाले भविष्य में चैट जीपीटी गूगल तक को टक्कर दे सकता है। यहां तक की चैट जीपीटी गूगल की प्रासंगिकता को खत्म कर सकता है।



आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित यह चैट बॉट आपके द्वारा पूछे गए सवालों के लगभग सटीक उत्तर देता है। हालांकि, कई बार इसके द्वारा दिए गए उत्तरों में प्रसंगों की कमी होती है। चैट जीपीटी आने के बाद कहा जा रहा है कि इस एआई बेस्ड टूल के जरिए भविष्य में कई जरूरी कार्यों को अंजाम दिया जा सकेगा। इसी कड़ी में आइए जानतै हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What Is Chat GPT What Are Its Future Prospects Know All Details Here
Chat GPT - फोटो : Istock

क्या है चैट जीपीटी (What Is Chat GPT)

चैट जीपीटी Chat GPT (Generative Pre-trained Transformer) ओपन एआई द्वारा तैयार किया गया एक ऐसा डीप मशीन लर्निंग बेस्ड चैट बॉट है, जो आपके द्वारा पूछे गए सवालों के लगभग सटीक उत्तर देता है। 

ChatGPT Explained: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग और चैटजीपीटी, क्या खत्म हो जाएगी अब गूगल की प्रासंगिकता?

What Is Chat GPT What Are Its Future Prospects Know All Details Here
Chat GPT - फोटो : Istock

यह चैट बॉट गूगल की तरह आपके सवालों के उत्तर के लिए कई सारी लिंक्स नहीं देता है। यह चैट बॉट आपको आपके सवालों के सटीक उत्तर आपके समक्ष पेश करता है। इस टूल की मदद से आप अपने लिए लीव एप्लीकेशन या किसी विषय पर अच्छे आर्टिकल लिखवा सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्याओं के समाधान के विषय में पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Chat GPT What Are Its Future Prospects Know All Details Here
Chat GPT - फोटो : Istock

चैट जीपीटी को 30 नवंबर के दिन लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही लाखों यूजर्स इसके साथ जुड़ने लगे। गौरतलब बात है कि चीट जीपीटी अभी टेस्टिंग फेस में है। आने वाले वक्त में इसमें कई और सुधारों को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
What Is Chat GPT What Are Its Future Prospects Know All Details Here
Chat GPT - फोटो : Istock

क्या हैं भविष्य में संभावनाएं

चैटजीपीटी की सफलता को देखते हुए संभावना यह भी व्यक्त की जा रही है कि निकट भविष्य में यह चैटबॉट गूगल को रिप्लेस कर सकता है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 1 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट ओपन एआई कंपनी में किया है। ऐसे में कंपनी अपने सर्च इंजन बिंग में इस एआई का उपयोग करने को लेकर विचार कर रही है। आने वाले समय में चैटजीपीटी का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर कॉर्पोरेट से लेकर कई दूसरे क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

Quantum Computing: क्या होती है क्वांटम कंप्यूटिंग, दुनिया के बड़े देश क्यों पड़े इस तकनीक के पीछे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed