देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या करोड़ों में है। गरीबी में जीवन यापन करने के कारण ये लोग अपने गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गरीबी के कारण इलाज न करा पाने के कारण हर साल कई लोगों की जान चली जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम को भारत सरकार ने साल 2018 में शुरू किया था। योजना के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का लाभ पाकर व्यक्ति अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का कराना चाहते हैं मुफ्त इलाज, ऐसे करें स्कीम में आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 02 Oct 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन