Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
How to Clean Electrical Switch Board Know Light Ke Board Kaise Saaf Karen in Hindi
{"_id":"63395658688ccc07615d413a","slug":"how-to-clean-electrical-switch-board-know-light-ke-board-kaise-saaf-karen-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Switch Board: गंदे होकर काले पड़ चुके हैं घर के स्विच बोर्ड, तो इस आसान तरीके से करें उनको साफ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Switch Board: गंदे होकर काले पड़ चुके हैं घर के स्विच बोर्ड, तो इस आसान तरीके से करें उनको साफ
How to Clean Electrical Switch Board: त्योहारों का सीजन आ चुका है। हालांकि, दिवाली आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग दशहरे के बाद अपने घरों की साफ-सफाई करना शुरू कर देंगे। अक्सर देखने को मिलता है कि लंबे समय से घरों के स्विच बोर्ड की साफ-सफाई न होने के कारण वे काले पड़ जाते हैं। काले पड़ने के बाद उनको साफ करने के बाद भी स्विच बोर्ड पर लगे दाग-धब्बे ज्यों के त्यों बने रहते हैं। अगर आप भी अपने काले पड़ गए स्विच बोर्ड को पहले की तरह नया जैसा करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पुराने काले पड़ गए स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। इस तरह से साफ करने के बाद आपका पुराना इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड दोबारा नया जैसा होकर चमकने लगेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास तरीके के बारे में विस्तार से -
2 of 5
How to Clean Electrical Switch Board
- फोटो : Istock
इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए सबसे पहले आपको मेन पावर स्विच को बंद करना है। ऐसा न करने पर इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को साफ करते समय आपको करंट लग सकता है। मेन पावर स्विच बोर्ड बंद करने के बाद इस बात की जानकारी अपने परिवार के बाकि सदस्यों को भी दें, ताकि गलती से कोई उसे ऑन न करे।
3 of 5
How to Clean Electrical Switch Board
- फोटो : Istock
आप अपने पुराने हो चुके इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को कोलगेट की मदद से साफ कर सकते हैं। कोलगेट से स्विच बोर्ड को साफ करने पर उस पर लगे दाग, धब्बे और गंदगी पूरी तरह साफ हो जाएगी। इससे आपका इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड बिल्कुल नया जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How to Clean Electrical Switch Board
- फोटो : Istock
इसके लिए आपको 3 से 4 चम्मच टूथपेस्ट लेना होगा। इसके बाद उसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा अच्छे से मिलाएं। इस प्रक्रिया को करने के बाद उसमें पानी की कुछ बूंदों को डालकर एक घोल तैयार करें।
विज्ञापन
5 of 5
How to Clean Electrical Switch Board
- फोटो : Istock
इसके बाद इसे स्विच बोर्ड पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। दस मिनट पूरे होने के बाद स्विच बोर्ड को एक क्लीनिंग ब्रश की मदद से अच्छे से साफ करें। साफ करने के बाद एक कपड़े से उसे अच्छे से पोछ दें। इसे करने के बाद कुछ देर तक उसको सूखने के लिए छोड़ दें। इलेक्ट्रिक बोर्ड जब पूरी तरह सूख जाएगा। उसके बाद आप पावर सप्लाई ऑन कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से अपने पुराने इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।