फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर मिलेगी शानदार ब्याज दर, बस उठाना होगा बैंक की इस खास सुविधा का लाभ

Sat, 18 Feb 2023 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 02:19 PM IST
विज्ञापन
What Is Auto Sweep Facility Know How You Can Get Higher Interest rate On Your Saving Account With This Service
What Is Auto Sweep Facility - फोटो : Istock

What Is Auto Sweep Facility: आज के इस आधुनिक दौर में हम में से अधिकतर लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। देश में ऐसे कई खाताधारक हैं, जिनके सेविंग अकाउंट में भरपूर पैसा रहता है। गौरतलब बात है कि सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर उनको उतनी ज्यादा ब्याज दर नहीं मिलती है। ऐसे में खाते में जमा पैसों पर अधिक रिटर्न नहीं मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बैंक की एक बेहद ही शानदार सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका लाभ उठाकर आप अपने सेविंग अकाउंट में जमा पैसों पर शानदार रिटर्न पा सकते हैं। इस सुविधा का नाम ऑटो स्वीप फैसिलिटी है। अगर आपके सेविंग अकाउंट में अच्छा खासा अमाउंट बना रहता है। इस स्थिति में आप ऑटो स्वीप फैसिलिटी का लाभ लेकर एफडी की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। इस बारे में बहुत कम खाताधारकों को पता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

What Is Auto Sweep Facility Know How You Can Get Higher Interest rate On Your Saving Account With This Service
What Is Auto Sweep Facility - फोटो : istock

अगर आप अपने बैंक खाते में ऑटो स्वीप फैसिलिटी को जुड़वाते हैं। इससे आपके अकाउंट में एक खास तरह का ऑटोमेटेड फीचर जुड़ जाता है। इसके अंतर्गत अगर आप तय सीमा से ज्यादा पैसे अपने सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं। 

What Is Auto Sweep Facility Know How You Can Get Higher Interest rate On Your Saving Account With This Service
What Is Auto Sweep Facility - फोटो : istock

इस स्थिति में वह पैसे सीधे फिक्स्ड डिपॉजिट में कन्वर्ट हो जाता है। एफडी में जमा होने पर आपको उस अमाउंट पर एफडी की ब्याज दर मिलती है। ऐसे में आपको सेविंग अकाउंट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिलता है। 

Home Loan: ये बैंक दे रहे हैं आपको सबसे सस्ती दरों पर होम लोन, घर खरीदने से पहले देख लें लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Auto Sweep Facility Know How You Can Get Higher Interest rate On Your Saving Account With This Service
What Is Auto Sweep Facility - फोटो : istock

इसके अलावा अगर आपके अकाउंट में तय किए गए लिमिट से पैसे कम होते हैं। इस स्थिति में एफडी का पैसा सेविंग अकाउंट में अपने आप लौट आता है। ऐसे में आपको कम ब्याज दर मिलती है। 

विज्ञापन
What Is Auto Sweep Facility Know How You Can Get Higher Interest rate On Your Saving Account With This Service
What Is Auto Sweep Facility - फोटो : istock

अगर आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं। इस स्थिति में आपको अपने सेविंग अकाउंट को एफडी अकाउंट से लिंक कराना होगा। इस सर्विस को शुरू करते समय आपको बैंक को यह बताना होगा कि सेविंग अकाउंट में जमा कितने अमाउंट के बाद पैसा एफडी में ट्रांसफर होना है। 

Investment Tips: FD कराने पर यह बैंक दे रहा शानदार ब्याज दर, जानिए पूरी डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed