जहां एक तरफ ऐसे लोग हैं जो हर तरह से संपन्न हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों की सख्या भी काफी है। ऐसे लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इन लोगों की आर्थिक मदद हो सके आदि। इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनमें मुफ्त या सस्ते इलाज की सुविधाएं, रोजगार योजनाएं, आर्थिक मदद देने जैसी योजनाएं शामिल होती हैं। इन योजनाओं को केंद्र और राज्य सरकारें चलाती हैं। जैसे एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना को असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत कई तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने जा रहे हैं, तो आप भी कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624d344a52cc757c7857bda6","slug":"what-are-the-benefits-available-to-e-shram-card-holders-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानें कैसे: अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड, तो आप भी ले सकते हैं बीमा कवर और घर बनाने जैसी कई सुविधाओं का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानें कैसे: अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड, तो आप भी ले सकते हैं बीमा कवर और घर बनाने जैसी कई सुविधाओं का लाभ
Wed, 06 Apr 2022 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
2 लाख का बीमा कवर
- ई-श्रम कार्ड बनवाने के बाद आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। दरअसल, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत अगर किसी कामगार की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। जबकि अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है, तो फिर उसे 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
- हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। ऐसे में अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, तो आपको घर निर्माण के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसकी मदद से आप अपने सपनों के घर का निर्माण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
हर महीने किस्त का लाभ
- ई-श्रम कार्ड बनवाने पर असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकार की तरफ से हर महीने 500 से लेकर 1 हजार रुपये तक की आर्थिक मदद की जा रही है। इस पैसे को सीधे कामगारों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
विज्ञापन
ई-श्रम कार्ड के फायदे
- फोटो : istock
ये भी मदद मिलती है
- वहीं, ई-श्रम कार्डधारकों को श्रम मंत्रालय की योजनाओं के मुताबिक कई अन्य चीजें भी दी जाएंगी। इसमें मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त में साइकिल और काम करने के लिए उपकरण जैसी चीजें शामिल हैं।