प्रधानमंत्री जन धन योजना का उद्देश्य भारत की गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाली आबादी को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना है। आज भी देश के अधिकांश लोगों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच नहीं हो पाई है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत देश के गरीब लोग जीरो बैलेंस से अपना खाता खुलवा सकते हैं। जन धन योजना में खाता खुलवाने के बाद खाताधारकों को 10 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा भी मिलती है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपके खाते के साथ आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा आप ओवरड्राफ्ट की सुविधा तभी उठा सकते हैं, जब आपका खाता 6 महीने पुराना होगा। योजना की शुरुआत होने के बाद से अब तक करोड़ों लोग जन धन योजना में अपना खाता खुलवा चुके हैं। इस योजना में अकाउंट ओपन करवाने के बाद खाताधारकों को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Jan Dhan Yojana: जन धन योजना में खाता खुलवाने पर मिलता है 1.30 लाख रुपये का लाभ, ऐसे करें आवेदन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन