फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Get Rid Of Rat: क्या आपके घर में भी घुस आया है चूहा तो करें ये काम, बिना मारे भाग जाएगा और फिर नहीं आएगा वापस

Thu, 24 Apr 2025 08:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Apr 2025 08:44 AM IST
सार

Chuhe Ko Kaise Bhagaye: घरों में जब चूहा आ जाता है तो ये गंदगी तो मचाता ही है। साथ ही ये कपड़े काटना, कॉपी-किताब, पेपर्स काटाने जैसे कई कई अन्य नुकसान करता है।

विज्ञापन
Ways to get rid of rats from the house without killing them chuhe ko bhagane ke tarike
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है? - फोटो : Freepik.com

How To Get Rid Of Rats Without Killing Them: हम अपने घर को साफ रखते हैं ताकि गंदगी न हो और न ही कोई कीड़े-मकौड़े घर में न आएं, लेकिन फिर चूहा कहीं न कहीं से हमारे घरों में घुस ही जाता है। कभी गेट के नीचे से तो कभी किसी खिड़की से और कई बार तो छतों से भी चूहा घर में घुस जाता है। चूहा घर में आकर कई तरह के नुकसान पहुंचाता है और लोग इसे पसंद भी नहीं करते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किसानों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, इस महीने खाते में आ सकती है 20वीं किस्त

इसलिए जैसे ही चूहा घर में आता है तो लोग इसे घर से भगाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। कई लोग पिंजरा लगाते हैं, लेकिन कई चूहे उसमें भी नहीं फंसते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन चूहों की समस्या से ग्रसित हैं, तो आप यहां उन तरीकों के बारे में जान सकते हैं जिनके जरिए आप अपने घर से बिना मारे ही चूहे को बाहर भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं जो आपके बहुत काम आ सकते हैं...

Ways to get rid of rats from the house without killing them chuhe ko bhagane ke tarike
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe stock

चूहा भगाने के ये हैं चार बेस्ट तरीके:-

पहला तरीका जानते हैं

  • अगर आपके घर में चूहा घुस आया है तो आपको करना ये है कि सबसे पहले तो कपूर लेना है और इसे घर के कोनों में रख दें। चूहे को कपूर की गंध पसंद नहीं होती और वो जैसे ही इसकी गंध सूंघता है तो वो जगह छोड़कर भाग जाता है जिसके कारण वो आपके घर से बाहर जा सकता है।
Ways to get rid of rats from the house without killing them chuhe ko bhagane ke tarike
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है? - फोटो : freepik

दूसरा भी जान लें

  • चूहे को फिटकरी की मदद से भी पकड़ा जा सकता है। पहले फिटकरी को पीस लें और पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर को थोड़े पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करें जिसके बाद इस घोल का स्प्रे घर में करें, घर के कोनों में करें और जहां चूहा दिखे वहां करें आदि। इसे चूहा घर से बाहर भाग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ways to get rid of rats from the house without killing them chuhe ko bhagane ke tarike
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा भी हैं काम का

  • पुदीना खाने में जितना स्वादिष्ट होता है और खासतौर पर इसकी चटनी लोगों को खूब पसंद आती है, लेकिन चूहे को इसकी खुशबू बिलकुल पसंद नहीं होती। इसलिए आप पुदीने को घर के कोनों में रख सकते हैं या जहां पर चूहा दिखे, वहां पर भी रख सकते हैं। ऐसे में चूहा इसकी महक सूंघकर घर से बाहर भाग सकता है।
विज्ञापन
Ways to get rid of rats from the house without killing them chuhe ko bhagane ke tarike
चूहे को घर से भगाने के तरीके क्या है? - फोटो : Adobe Stock

चौथा तरीका जरूर जानें

  • अधिकतर लोग चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरा ही लगाते हैं और फिर उसे पकड़कर कहीं छोड़ आते हैं। आपको इसमें एक चीज जोड़नी है जिससे चूहा जल्दी पिंजरे में बंद हो सकता है। पिंजरे में जो रोटी का टुकड़ा लगाएं उसमें दही लगा दें जिससे चूहा इसकी तरफ खिंचा आएगा और पिंजरे में फंस जाएगा।


..................................................................................................................
नोट:-
ये सिर्फ सामान्य जानकारी है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें। अमर उजाला या लेखक इन चीजों को लेकर कोई कोई पृष्टि या दावा नहीं करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed