फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: गर्मियों की छुट्टियों में घूम आइए केरल की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Wed, 23 Apr 2025 08:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 08:20 PM IST
सार

इस पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण भारत में केरल घुमाया जाएगा। केरल प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर स्थान है। यहां हरियाली से ढके पहाड़, सुंदर बैकवॉटर्स, नारियल के पेड़ों से सजे समुद्र तट और शांत वातावरण केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

विज्ञापन
IRCTC Summer Tour Package 2025 For Kerala From Kochi Price And Booking Details
आईआरसीटीसी केरला टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock

अगर आप इस गर्मी के सीजन में भारत के किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको दक्षिण भारत में केरल घुमाया जाएगा। केरल प्राकृतिक रूप से काफी सुंदर स्थान है। यहां हरियाली से ढके पहाड़, सुंदर बैकवॉटर्स, नारियल के पेड़ों से सजे समुद्र तट और शांत वातावरण केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। केरल की खूबसूरती केवल यहां की प्राकृतिक सुंदरता में ही रची बसी नहीं है बल्कि यहां की समृद्ध संस्कृति, मिलनसार लोग और खानपान भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करते हैं। इस कारण आपको केरल के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। 

IRCTC Summer Tour Package 2025 For Kerala From Kochi Price And Booking Details
आईआरसीटीसी केरला टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MESMERIZING KERALA है। इस टूर पैकेज के तहत आपकी यात्रा को व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी चीज की चिंता नहीं करनी है। 

IRCTC Summer Tour Package 2025 For Kerala From Kochi Price And Booking Details
आईआरसीटीसी केरला टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock

पैकेज के तहत यात्रा के दौरान आपके खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। यह टूर पैकेज कुल 6 रातों और 7 दिनों का है। वहीं इसका पैकेज कोड SEH047 है। इस पैकेज में आपको अल्लेप्पी, कोच्चि, मुन्नार, त्रिवेंद्रम और थेक्कडी घुमाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Summer Tour Package 2025 For Kerala From Kochi Price And Booking Details
आईआरसीटीसी केरला टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock

इस टूर की शुरुआत 28 अप्रैल, 2025 को कोच्चि से हो रही है। केरला टूर पैकेज में आपकी यात्रा कैब के जरिए कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=SEH047 पर विजिट करके इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
IRCTC Summer Tour Package 2025 For Kerala From Kochi Price And Booking Details
आईआरसीटीसी केरला टूर पैकेज 2025 - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें, तो अकेले सफर करने आपको 62,900 रुपये किराया देना होगा। दो लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,870 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 25,515 रुपये किराये के रूप में देने होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed