How Many Floors Can We Build on Plot?: जब भी कोई व्यक्ति अपना नया घर बनाने की शुरुआत करता है, तो उसके मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वह अपनी जमीन पर अधिकतम कितनी मंजिल तक का निर्माण कर सकता है। बता दें कि इस सवाल का जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आपका प्लॉट कितना बड़ा है, उसके सामने की सड़क की चौड़ाई कितनी है।
{"_id":"6a96a9c2f180ed25a70f8296","slug":"how-many-floors-can-you-build-on-your-plot-know-government-rules-height-limits-and-construction-guidelines-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने प्लॉट पर अधिकतम कितने मंजिल बना सकते हैं घर? जानें इससे जुड़े सरकारी नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अपने प्लॉट पर अधिकतम कितने मंजिल बना सकते हैं घर? जानें इससे जुड़े सरकारी नियम
Tue, 01 Sep 2026 04:02 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 01 Sep 2026 04:02 PM IST
सार
Maximum House Height Rules India: घर बनाना बहुत से लोगों के जीवन का एक बड़ा सपना होता है, ऐसे जब वो अपने घर बनवाने की प्लानिंग करते हैं तो उनके दिमाग में कई सवाल होते हैं। इसी कड़ी में बड़ा सवाल ये रहता है आखिर वो अपने घर के कितने मंजील तक बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
प्लॉट पर कितने मंजिल बना सकते हैं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लॉट का आकार और निर्माण सीमा
- फोटो : AdobeStock
प्लॉट का आकार और निर्माण सीमा
- घर बनाते समय सबसे पहले आपके प्लॉट का साइज देखा जाता है।
- अगर आपका प्लॉट बहुत छोटा है, जैसे कि 50 से 90 वर्ग मीटर के दायरे में, तो फायर सेफ्टी और आस-पास की जगह के नियमों के कारण आपको चार मंजिल या उससे ऊपर बनाने की अनुमति नहीं मिलती है।
- छोटे भूखंडों पर स्थानीय नियमों के अनुसार दो से तीन मंजिल तक की ही सीमा तय की जाती है।
सड़क की चौड़ाई का नियम
- फोटो : AdobeStock
सड़क की चौड़ाई का नियम
- आपके प्लॉट के सामने वाली सड़क कितनी चौड़ी है, यह बात घर की ऊंचाई तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
- संकीर्ण और तंग गलियों में ऊंची इमारतें बनाने की सख्त मनाही होती है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति या आग लगने पर वहां दमकल गाड़ियों और एम्बुलेंस के आसानी से आने-जाने के लिए पर्याप्त खुली जगह होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लोर एरिया रेश्यो
- फोटो : AdobeStock
फ्लोर एरिया रेश्यो
- नगर निगम या विकास प्राधिकरण द्वारा एफएआर (FAR) का पैमाना तय किया जाता है।
- यह अनुपात इस बात का हिसाब लगाता है कि आप अपनी कुल जमीन के मुकाबले कितना हिस्सा ढंककर उस पर निर्माण कर सकते हैं।
- एफएआर की सीमा के भीतर रहकर ही आपको नक्शा पास कराना होता है ताकि अवैध निर्माण से बचा जा सके।
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा और नक्शा पास कराना
- फोटो : AdobeStock
अग्नि सुरक्षा और नक्शा पास कराना
- अगर आप 17.5 मीटर से अधिक ऊंची इमारत बनाने की योजना बना रहे हैं, तो इसके लिए फायर डिपार्टमेंट की एनओसी और विशेष अनुमति लेना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है।
- बिना स्थानीय प्राधिकरण से नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध माना जाता है, जिस पर प्रशासन द्वारा भारी जुर्माना या तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।