फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 67W का चार्जर 18W सपोर्ट करने वाले फोन को खराब कर सकता है? समझिए फास्ट चार्जिंग का विज्ञान

Tue, 01 Sep 2026 02:44 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 01 Sep 2026 02:44 PM IST
सार

Fast Charging Science Explained: कई बार ऐसा होता है कि लोगों के मन में ये बड़ा सवाल होता है कि क्या वो अपने फोन की क्षमता से अधिक वॉट के चार्जर से मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। साथ ही ये भी अगर ऐसा करते हैं तो उनके फोन पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन
Can a 67W Charger Damage an 18W Supported Phone? Understand the Science of Fast Charging Simply
67W चार्जर से फोन चार्ज करना - फोटो : AI

Can A 67W Charger Damage 18W Phone: आज के समय में स्मार्टफोन बहुत से लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है, और इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग तकनीक भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है। यही वजह है कि अब लोगों के पास 18W से लेकर 120W तक के कई दमदार चार्जर देखने को मिल जाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह बड़ा सवाल और डर रहता है कि क्या हम अपने 18W सपोर्ट वाले पुराने या सामान्य फोन को किसी बड़े 67W के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं?



अक्सर लोगों का बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या ऐसा करने से फोन की बैटरी खराब हो जाएगी या फोन में ब्लास्ट जैसी कोई समस्या आ सकती है? आइए इस लेख में इन्हीं सवालों का जवाब जानते हैं कि इसके पीछे की चार्जिंग का विज्ञान क्या कहता है।

Can a 67W Charger Damage an 18W Supported Phone? Understand the Science of Fast Charging Simply
चार्जर नहीं, फोन तय करता है बिजली की रफ्तार - फोटो : AI

चार्जर नहीं, फोन तय करता है बिजली की रफ्तार

  • बहुत से लोगों को यह गलतफहमी होती है कि चार्जर जितनी ताकतवर क्षमता का होगा, वह फोन के अंदर उतनी ही ज्यादा बिजली जबरन धकेल देगा।
  • लेकिन असलियत इसके बिल्कुल उलट होती है; स्मार्टफोन के अंदर एक छोटा सा स्मार्ट चिप लगा होता है। 
  • यह चिप खुद यह तय करती है कि फोन को कितनी बिजली या वाट की जरूरत है, और चार्जर चाहे 67W का हो या 100W का, फोन अपनी क्षमता के अनुसार केवल उतनी ही बिजली खींचता है जितनी वह झेल सकता है।
Can a 67W Charger Damage an 18W Supported Phone? Understand the Science of Fast Charging Simply
वार्टेज का गणित और वोल्टेज-एम्पीयर - फोटो : Adobe Stock

वार्टेज का गणित और वोल्टेज-एम्पीयर

  • इस बात को ऐसे समझें कि बिजली की सप्लाई पानी के पाइप जैसी होती है। 
  • अगर आपके पास बड़ा चार्जर है, तो इसका मतलब यह नहीं कि छोटे फोन में ज्यादा बिजली जबरन चली जाएगी। 
  • फोन और चार्जर आपस में मिलकर सुरक्षित पावर सेट करते हैं। 
  • अगर फोन सिर्फ 18W का है, तो चार्जर अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करने के बजाय सिर्फ 18W या जरूरत के मुताबिक ही पावर फोन तक पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can a 67W Charger Damage an 18W Supported Phone? Understand the Science of Fast Charging Simply
क्या इससे फोन की बैटरी या सेहत को कोई नुकसान होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या इससे फोन की बैटरी या सेहत को कोई नुकसान होता है?

  • तकनीकी रूप से कहें तो किसी बड़े चार्जर से छोटे फोन को चार्ज करने पर बैटरी खराब नहीं होती है, क्योंकि आधुनिक स्मार्टफोन और चार्जर दोनों ही स्मार्ट सुरक्षा प्रणालियों से लैस होते हैं।
  • हालांकि, थोड़ा बहुत तापमान का असर देखने को मिल सकता है, लेकिन यह आपके फोन को किसी भी तरह का स्थायी नुकसान नहीं पहुंचाता है।
  • आपका फोन पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बिना किसी डर के चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Can a 67W Charger Damage an 18W Supported Phone? Understand the Science of Fast Charging Simply
सावधानी के तौर पर किन बातों का रखें ध्यान - फोटो : Adobe Stock
सावधानी के तौर पर किन बातों का रखें ध्यान
  • भले ही तकनीकी रूप से बड़ा चार्जर सुरक्षित होता है, फिर भी हमेशा कोशिश करें कि आप अच्छी क्वालिटी के प्रमाणित या ओरिजिनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
  • सस्ते या बिना ब्रांड वाले घटिया लोकल चार्जर फोन के सर्किट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 
  • अगर आपके पास कंपनी का या किसी अच्छी ब्रांड का 67W चार्जर है, तो आप बेझिझक अपने 18W फोन को चार्ज कर सकते हैं, बिना इस चिंता के कि आपका फोन खराब हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed