PM Kisan Samman Nidhi 20th Kist Release Date: सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन करती है जिनके तहत अलग-अलग वर्गों, शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में लोगों को मदद पहुंचाती है। किसी योजना में सब्सिडी या कोई सामान देकर, तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद दी जाती है।
ये भी पढ़ें:- PVC Aadhaar: भूलकर साइबर कैफे से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस बार 2 हजार रुपये की 20वीं किस्त का इंतजार किसानों को है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किसानों को ये 20वीं किस्त कब तक मिल सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Freepik
- दरअसल, अब तक पीएम किसान योजना के अंतर्गत कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इन सभी किस्तों में करोड़ों किसानों को लाभ मिला है। बात अगर अकेले 19वीं किस्त की करें तो इसमें लगभग 9 करोड़ से भी अधिक पात्र किसानों को किस्त का लाभ मिला है।
3 of 5
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त?
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त 5 अक्तूबर 2024 को जारी हुई तो इसके बाद 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को रिलीज हुई।
4 of 5
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसे में 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून 2025 में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि 20वीं किस्त जून महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं हुई है।
5 of 5
20वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
ये काम ध्यान से करवा लें:-
- अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत 20वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको भू-सत्यापन का काम करवाना अनिवार्य है
- किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी भी करवानी होती है, अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
- इसी तरह आधार लिंकिंग काम भी करवाना जरूरी है।