Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Does an Empty Refrigerator Consume More Electricity? Know the Truth Behind the Viral Claim
{"_id":"6a966da34df877ba5e092aca","slug":"does-an-empty-refrigerator-consume-more-electricity-know-the-truth-behind-the-viral-claim-2026-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्रिज खाली है तो क्या बढ़ जाएगा बिजली का बिल? सच जानकर दूर हो जाएगा सारा कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
फ्रिज खाली है तो क्या बढ़ जाएगा बिजली का बिल? सच जानकर दूर हो जाएगा सारा कंफ्यूजन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
Empty Refrigerator Consume More Electricity: फ्रिज खाली रहने पर बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है, यह दावा पूरी तरह सही नहीं है। फ्रिज की बिजली खपत कई चीजों पर निर्भर करती है। हालांकि, अंदर रखा सामान ठंडक को बनाए रखने में कुछ मदद जरूर करता है। ऐसे में फ्रिज को न तो जरूरत से ज्यादा खाली रखने की जरूरत है और न ही सामान से ठूंसना सही है।
विज्ञापन
1 of 4
बिजली बचाने के चक्कर में फ्रिज को ठूंस-ठूंसकर न भरें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर में फ्रिज ऐसा सामान है जो दिन-रात चलता रहता है। ऐसे में बिजली का बिल कम करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके बताते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक दावा खूब सुनने को मिलता है कि अगर फ्रिज खाली रखा जाए तो वह ज्यादा बिजली खाता है। कुछ लोगों का कहना है कि फ्रिज में सामान कम होने पर कंप्रेसर ज्यादा देर तक चलता है और इससे बिजली का खर्च बढ़ जाता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? तो आइए जानते हैं।
2 of 4
इन्वरेटर फ्रिज
- फोटो : एआई जनरेटेड
खाली फ्रिज ज्यादा बिजली खाता है?
सीधी बात यह है कि सिर्फ फ्रिज खाली होने की वजह से उसकी बिजली खपत अचानक नहीं बढ़ जाती। फ्रिज कितनी बिजली इस्तेमाल करेगा, यह मुख्य रूप से कंप्रेसर, तापमान की सेटिंग, कमरे का तापमान, दरवाजा कितनी बार खोला जा रहा है और फ्रिज कितना एनर्जी एफिशिएंट है, इन बातों पर निर्भर करता है।
3 of 4
क्या फ्रिज में अधिक बर्फ जमने से फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है?
- फोटो : AI Generated
हवा के सर्कुलेशन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ना जरूरी
हालांकि, फ्रिज के अंदर रखा सामान पूरी तरह बेकार भी नहीं है। ठंडी हो चुकी चीजें कुछ हद तक ठंडक को बनाए रखने में मदद करती हैं। यानी इन्हें थर्मल मास की तरह समझ सकते हैं। ऐसे में जब फ्रिज का दरवाजा खुलता है और ठंडी हवा बाहर निकलती है तो अंदर रखा ठंडा समान तापमान को स्थिर रखने में थोड़ी मदद कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि बिजली बचाने के लिए फ्रिज को सामान से भर दिया जाए। जरूरत से ज्यादा सामान रखने पर ठंडी हवा के घूमने की जगह कम हो सकती है। इससे फ्रिज के कुछ हिस्सों में सही कूलिंग नहीं हो पाएगी और सिस्टम को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। इसलिए फ्रिज में सामान रखते समय हवा के सर्कुलेशन के लिए पर्याप्त जगह छोड़ना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फ्रिज इस्तेमाल करते समय इन बातों को न करें नजरअंदाज
- फोटो : एआई जनरेटेड
गर्म खाना फ्रिज में न रखें
बिजली की बचत के लिए एक और जरूरी बात है फ्रिज का दरवाजा बार-बार न खोलना। हर बार दरवाजा खुलने पर बाहर की गर्म हवा अंदर जाती है और ठंडी हवा बाहर निकलती है। इसके बाद कंप्रेसर को तापमान दोबारा सामान्य करने के लिए काम करना पड़ता है। इसी तरह गर्म खाना तुरंत फ्रिज में रखने से भी अंदर का तापमान बढ़ सकता है। बेहतर है कि खाने को सामान्य तापमान तक ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखा जाए। फ्रिज की तापमान सेटिंग भी जरूरत से ज्यादा कम न रखें। निर्माता की सुझाई गई सेटिंग इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। साथ ही फ्रिज को चूल्हे, ओवन या सीधी धूप वाली जगह पर रखने से बचें। आस पास पर्याप्त जगह और वेंटिलेशन होने से भी फ्रिज की गर्मी आसानी से बाहर निकलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।