फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UTS App: अब ट्रेन टिकट खरीदने के लिए नहीं लगना होगा लंबी लाइनों में, रेलवे का यूटीएस एप है काफी शानदार

Fri, 31 Mar 2023 02:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 02:29 PM IST
विज्ञापन
UTS App: How To Book Train Ticket On UTS App Know The Step By Step Process Here
Indian Railway UTS App - फोटो : Istock

Indian Railway UTS App: देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट खरीदना जरूरी है। देश में ऐसे कई यात्री हैं, जो ट्रेनों में अनारक्षित टिकटों पर यात्रा करते हैं। गौरतलब बात है कि अनारक्षित टिकटों को खरीदने के लिए यात्रियों को काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि टिकट खरीदने की जल्दी में ट्रेन भी छूट जाती है।



यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यूटीएस (UTS) एप जारी कर रखा है। इस एप का इस्तेमाल करके आप आसानी से अनारक्षित डिजिटल टिकटों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस एप की मदद से प्लेटफार्म टिकट को भी खरीद सकते हैं। इस एप का इस्तेमाल करने के बाद आपको स्टेशनों पर टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

UTS App: How To Book Train Ticket On UTS App Know The Step By Step Process Here
Indian Railway UTS App - फोटो : iStock

आप प्ले स्टोर से भारतीय रेलवे के यूटीएस एप को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर यूटीएस एप लिखकर सर्च करना है। ऐसा करते ही स्क्रीन पर यह एप आ जाएगा। वहां से आप आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Indian Railways: गर्मियों में भीड़-भाड़ होने के बाद भी ट्रेनों में मिलेगी कंफर्म सीट, रेलवे कर रहा यह इंतजाम

UTS App: How To Book Train Ticket On UTS App Know The Step By Step Process Here
Indian Railway UTS App - फोटो : Istock

यूटीएस एप पर टिकट की बुकिंग करने के लिए सबसे पहले आपको कोई एक मोड ओपन करना है। इसमें आप नॉर्मल बुकिंग, प्लेटफॉर्म बुकिंग या सीजन बुकिंग को सेलेक्ट कर सकते हैं। नेक्स्ट स्टेप पर आपको पेपरलेस या प्रिंट टिकट के विकल्प का चयन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UTS App: How To Book Train Ticket On UTS App Know The Step By Step Process Here
Indian Railway UTS App - फोटो : Istock

इस प्रक्रिया को करने के बाद यात्रा शुरू करने वाले और जहां तक जाना है उस स्टेशन को दर्ज करें। इसके बाद आपको नेक्स्ट का बटन क्लिक करके आगे पूछी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना है।  

विज्ञापन
UTS App: How To Book Train Ticket On UTS App Know The Step By Step Process Here
Indian Railway UTS App - फोटो : Istock

अंत में आपको पेमेंट करना है। पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होते ही आपका टिकट बुक हो जाएगा। भारतीय रेलवे के यूटीएस एप का इस्तेमाल आप तीन भाषा हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ में कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed