फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा, यूपीआई का ये है बेहद खास फीचर

Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 14 May 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
UPI Lite X: upi lite payment you can use upi lite to transfer money without internet and pin
बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा - फोटो : Istock

UPI Lite X: वर्तमान समय में समय लोग छोटे से छोटे काम के लिए कैश की डिजिटल पेमेंट करते हैं। इसकी वजह से लोगों के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर यूपीआई में कई नए फीचर्स जोड़ता रहता है। इन फीचर्स में यूपीआई लाइट एक्स (UPI Lite X) भी शामिल है। इसके नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि यह यूपीआई का हल्का वर्जन है। सबसे खास बात यह है कि इसका बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किया जा सकता है और आप फीचर मोबाइल फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यूपीआई लाइट में हैं खास फीचर 

सबसे खास बात यह है कि यूपीआई लाइट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। यह एक ऑन डिवाइस वॉलेट फीचर है। इसमें ग्राहक छोटी राशि को बिना इंटरनेट के भी रियल टाइम में ट्रांसफर कर सकते हैं।

UPI Lite X: upi lite payment you can use upi lite to transfer money without internet and pin
बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा - फोटो : Istock

भीम एप और पेटीएम पर यूपीआई लाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल कुल आठ बैंक यूपीआई लाइट फीचर के इस्तेमाल की इजाजत देते हैं। यूपीआई लाइट से आप 24 घंटे में 4000 रुपये तक की लेनदेन कर सकते हैं। लेनदेन की संख्या की लिमिट तय नहीं है। 
 
UPI Lite X: upi lite payment you can use upi lite to transfer money without internet and pin
बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा - फोटो : Istock

यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करते समय ग्राहकों को 6 या 4 डिजिट के पिन की जरूरत पड़ती है। हालांकि, यूपीआई लाइट में बिना पिन पैसे  ट्रांसफर हो सकते हैं। यूपीआई के माध्यम से आप पैसे प्राप्त भी कर सकते हैं, लेकिन यूपीआई लाइट में सिर्फ पैसे भेजने की इजाजत होती है। सबसे खास बात यह है कि कम या खराब नेटवर्क वाली जगहों जैसे से फ्लाइट, पार्किंग, ट्रेकिंग प्वाइंट पर भी अब आसानी से पैसे भेजे जा सकते हैं। 

Scam Alert: फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, हैकर्स ऐसे कर रहे हैं फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Lite X: upi lite payment you can use upi lite to transfer money without internet and pin
बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा - फोटो : Istock

BHIM ऐप पर ऐसे करें इस्तेमाल

यूपीआई लाइट का भीम एप पर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एप खोलें और UPI Lite X Balance विकल्प पर जाएं
इस विकल्प पर जाने के बाद  Enable के बटन पर क्लिक करें। 
इसके बाद ऑफलाइन ट्रांजैक्शन करने के लिए आप परमिशन के बॉक्स पर क्लिक करें और फिर  Enable Now करें। 
इसके बाद आपको अपने यूपीआई लाइट वॉलेट में राशि जोड़नी होगी। इसके बाद फिर Enable UPI Lite X पर क्लिक करें। 
इसके बाद आपके वॉलेट में पैसे आने के बाद आप यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की होती है जरूरत

विज्ञापन
UPI Lite X: upi lite payment you can use upi lite to transfer money without internet and pin
बिना इंटनरेट और पिन डाले चुटकियों में भेज सकते हैं पैसा - फोटो : Istock

भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआई) ने एनपीसीआई के साथ मिलकर इसे डिजाइन किया है। यूपीआई लाइट को ग्राहकों को काफी ज्यादा पसंद है। फिलहाल यह देश करीब 8 बैकों के डेबिट पर मान्य है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed