Scam Alert: विज्ञान और तकनीक ने लोगों के काम को आसान कर दिया है। तकनीक की मदद से लोग किसी काम को आसानी से कर लेते हैं। हालांकि, कुछ लोग तकनीक का गलत कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं। तकनीक की मदद से साइबर सुरक्षा में भी सेंध लगा रहे हैं। हैंकिग के लिए भी नई तकनीक आ चुकी हैं। लोगों को ठगने के लिए हैकर्स नए-नए तरीके अपना रहे हैं। बीते कुछ सालों में साइबर क्राइम में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इन दिनों ऐसा साइबर स्कैम आ गया है कि फोन में एक बटन दबाते ही अकाउंट से पैसे गायब हो जाते हैं। आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं...
Scam Alert: फोन पर यह नंबर दबाते ही आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, हैकर्स ऐसे कर रहे हैं फर्जीवाड़ा
इसके बाद ग्राहक सेवा प्रतिनिधि आपसे बात करते हैं और आपकी शिकायत को दूर करने की कोशिश करते हैं। कभी-कभी इस दौरान किसी सर्विस के बारे में जानने के लिए आपसे फोन पर कोई एक बटन दबाने के लिए कहते हैं और आप दबा देते हैं।
हालांकि, इन दिनों इसी तरह का साइबर फ्रॉड चल रहा है, जिसमें ग्राहक सेवा प्रतिनिधि फोन करके लोगों से एक बटन दबाने के लिए कहता है और बटन दबाते ही बैंक खाते से पैसे गायब हो जाते हैं।
LIC Jeevan Tarun: एलआईसी की इस स्कीम में करें निवेश, बच्चों की पढ़ाई लिखाई की टेंशन से हो जाएंगे मुक्त
इन दिनों चल रहे स्कैम में हैकर लोगों को फोन करते हैं। वो कहते हैं कि आपके नाम से गैरकानूनी शिपमेंट पकड़ा गया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए वह फोन पर आपसे किसी कंपनी के कस्टमर केयर से बात करने के लिए फोन पर 9 नंबर बटन दबाने के लिए कहता है। फोन पर 9 नंबर का बटन दबाते ही हैकर के पास लोगों के बैंक खाते की पूरी जानकारी पहुंच जाती है। इसके बाद हैकर्स खातों को खाली कर देते हैं।
PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को एकसाथ मिल सकता है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
ऐसा होने पर क्या करें?
अगर आपकी तरफ से न ही कोई शिपमेंट भेजा गया है और न ही कोई शिपमेंट आपके पास आने वाला है। इसके बावजूद आपके पास शिपमेंट को लेकर कोई फोन आता है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए और आप इसकी शिकायत साइबर सेल में करें। हैकर आपसे कस्टमर केयर से बात करने के लिए कहे, तो आपको बात नहीं करनी चाहिए और आप फोन को काट दें। इसके साथ ही फोन पर कोई बटन भी ना दबाएं। अगर आप ऐसा कर देते हैं, तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।