Union Budget 2023-24: वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1 फरवरी, 2023 के दिन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस दिन अगले वित्त वर्ष को लेकर निर्मला सीतारमण प्रमुख वित्त योजनाओं को संसद भवन में पेश करेंगी। इस दौरान सरकार कई योजनाओं को अमल करने के लिए आने वाले व्यय से संबंधित बजट को आवंटित करेगी। कोरोना महामारी और रूस युक्रेन युद्ध का जो प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। उससे उबरने के लिए यह बजट काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। वहीं आम जनता उम्मीद कर रही है कि सरकार महंगाई को काबू करने के लिए बजट के माध्यम से कई ठोस कदम उठाएगी। ऐसे में लोग सरकार से टैक्स दरों में राहत देने की अपेक्षा कर रहे हैं। वहीं आज हम आपको बजट से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा। आइए जानते हैं -
Budget 2023: 1 फरवरी को पेश होने जा रहा देश का वित्तीय बजट, जानिए इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन