फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram Followers: इंस्टाग्राम पर आपके भी बढ़ सकते हैं ढेरों फॉलोअर्स, जानें ये चार बेस्ट तरीके

Tue, 31 Jan 2023 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 31 Jan 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Instagram Followers Tips: How to increase followers in your instagram account
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock

Tips For Instagram Followers: अगर यूं कहा जाए कि आज के दौर में लोग अपनों से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हुए नजर आते हैं? तो शायद इसमें दो राय न हो क्योंकि लोग एक घर में साथ होते हुए भी अपने-अपने मोबाइल में सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं। वैसे तो यहां कई प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन इंस्टाग्राम को लोग ज्यादा पसंद करते हुए नजर आते हैं। यहां पर लोग तस्वीरें, वीडियो और रील्स आदि देखते हैं। यही नहीं लोग यहां रील्स आदि बनाकर शेयर भी करते हैं, ताकि उनके फॉलोअर्स बढ जाए। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ जाए, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Instagram Followers Tips: How to increase followers in your instagram account
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock

इन तरीकों से बढ़ सकते हैं फॉलोअर्स:-

नंबर 1

  • अगर आप चाहते हैं कि इंस्टाग्राम पर आपके भी अच्छे खासे फॉलोअर्स हो, तो आपके लिए जरूरी है कि आप ट्रेंड को फॉलो करें। इंस्टाग्राम पर क्या ट्रेंड में हैं, किस तरह की पोस्ट या गाना ट्रेंड में चल रहा है आदि। ये सब जानकर आप भी जल्द से जल्द उसी ट्रेंड टॉपिक पर अपने कंटेंट बनाकर पोस्ट करें। इससे आपको फॉलोअर्स बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
Instagram Followers Tips: How to increase followers in your instagram account
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आप इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो शायद आपके साथ ऐसा भी होता होगा कि आपके फॉलोअर्स नहीं बढ़ते होंगे। ऐसे में कई लोग निराश होकर रोजाना पोस्ट करना बंद कर देते हैं। ऐसा कभी न करें। अगर आप चाहते हैं कि आपके फॉलोअर्स बढ़ें, तो रोजाना पोस्ट करें। एक भी दिन न छोड़ें, क्योंकि इसका फायदा अभी नहीं लंबे समय बाद नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Instagram Followers Tips: How to increase followers in your instagram account
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock

नंबर 3

  • इंस्टाग्राम पर आप तस्वीरें, वीडियो या रील्स पोस्ट करते हैं, तो ये सही है। पर इसके अलावा आप कोशिश करें कि लाइव जरूर जाएं। रोजाना नहीं, पर सप्ताह में एक बार लाइव जरूर जाएं, ताकि आपकी पहुंच बढ़े और आपका वडियो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। जब ऐसा होगा, तो इसका फायदा आपको फॉलोअर्स के रूप में नजर आ सकता है।
विज्ञापन
Instagram Followers Tips: How to increase followers in your instagram account
इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका - फोटो : istock

नंबर 4

  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जो कंटेंट पोस्ट कर रहे हैं, उसमें से यूजर्स को क्या ज्यादा पसंद आ रहा है। इस बात को नोटिस करें और फिर उसी तरह का कंटेंट ज्यादा बनाएं। साथ ही अपनी पोस्ट में सही जानकारी ही दें, जिससे लोगों का आप पर विश्वास बढ़े आदि। ऐसा करके भी आपके फॉलोअर्स बढ़ सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed