आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र से जुड़े कामों के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। इन दिनों आधार कार्ड को दूसरे कई जरूरी दस्तावेजों के साथ लिंक किया जा रहा है। आधार कार्ड का इस्तेमाल वित्त से जुड़े कार्यों के लिए भी किया जाता है। ऐसे में इसकी खास उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड में व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती है। वहीं दूसरी तरफ इन दिनों आधार कार्ड से जुड़े फ्रॉड की कई घटनाएं सामने निकलकर आ रही हैं। ऐसे में आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत व्यक्ति के हाथ में चला जाता है। इस स्थिति में उसका गलत कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जरूरत की बात: आपके आधार कार्ड का कहां कहां हो चुका है इस्तेमाल, इस ट्रिक से लगाएं पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन