फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: सिर्फ 5 हजार रुपये निवेश करके शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Sun, 03 Apr 2022 12:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 12:25 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas Start Kulhad Making Business and earn thousands of rupees per month
money new - फोटो : istock

अगर आप एक नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं। इस व्यापार को शुरू करके आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ये व्यापार कुल्हड़ से जुड़ा हुआ है। भारत में कई लोग कुल्हड़ का बिजनेस करके बंपर कमाई कर रहे हैं। अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ गए हैं और कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इस कड़ी में आप कुल्हड़ मेकिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अक्सर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन या चाय की दुकान पर लोग कुल्हड़ में चाय पीना पसंद करते हैं। इस कारण कुल्हड़ की मांग हर सीजन बनी रहती है। ऐसे में आप कुल्हड़ का बिजनेस करके अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कुल्हड़ का बिजनेस कैसे शुरू किया जाता है? और कैसे आप इस बिजनेस को शुरू करके बंपर कमाई कर सकते हैं? आइए जानते हैं - 

Business Ideas Start Kulhad Making Business and earn thousands of rupees per month
Kulhad Making Business Idea - फोटो : Istock

आप इस बिजनेस की शुरुआत बेहद कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं। इसमें आपको मात्र 5 हजार रुपये इन्वेस्ट करना होगा। इसके अलावा व्यापार को शुरू करने के लिए आपके पास थोड़ी जगह होनी भी जरूरी है।

Business Ideas Start Kulhad Making Business and earn thousands of rupees per month
Kulhad Making Business Idea - फोटो : Istock

चाय का कुल्हड़ काफी किफायती दरों पर बिकता है। बात अगर चाय के कुल्हड़ की करें, तो उसका भाव 50 रुपये सैकड़ा के आस पास रहता है। वहीं लस्सी के कुल्हड़ का भाव 150 रुपये सैकड़ा होता है। इसके अलावा प्याली 100 रुपये सैकड़ा मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas Start Kulhad Making Business and earn thousands of rupees per month
Kulhad Making Business Idea - फोटो : Istock

कुल्हड़ की मांग हर सीजन में बनी रहती है। वहीं शादियों के सीजन में इसकी डिमांड काफी बढ़ जाती है। मांग बढ़ने पर इनकी कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिलती है। ऐसे में कारोबारी को अच्छा खासा मुनाफा अर्जित होता है। कुल्हड़ का उपयोग करने पर प्रकृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

विज्ञापन
Business Ideas Start Kulhad Making Business and earn thousands of rupees per month
Kulhad Making Business Idea - फोटो : Istock

भारत सरकार कुल्हड़ को बढ़ावा देने के लिए कुम्हार सशक्तिकरण योजना को चला रही है। इस योजना के तहत सरकार गरीब कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चॉक देने का काम करती है। इस चॉक के जरिए कुम्हार अपने घरों में मिट्टी के बर्तनों को बनाकर उसे बेच सकते हैं। देश के कई गरीब कुम्हार केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed