फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: तीन तरह के होते हैं कूलर, जानिए आपके लिए कौन सा है बेस्ट

Wed, 30 Apr 2025 09:47 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 30 Apr 2025 09:47 AM IST
सार

गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं, इसी कड़ी में बहुत से लोग कूलर का उपयोग करना शुरू कर चुके हैं। मगर बहुत कम लोगों को मालूम है कि कूलर कितने प्रकार का होता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
types of coolers know which one is best for you in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

Summer Tips: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है, ऐसे में लोग इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ लोग कूलर खरीदने की योजना बना रहे हैं। देखा जाए तो गर्मी से बचने के लिए कूलर एक किफायती विकल्प है। खैर, बहुत कम लोगों को मालूम है कि कूलर भी कई प्रकार के होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि कूलर कितने प्रकार के होते हैं और आपके लिए कौन सा कूलर बेस्ट हो सकता है। बता दें कि कूलर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं, आइए एक-एक के बारे में विस्तार से जानते हैं।


 

types of coolers know which one is best for you in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

1. पर्सनल कूलर
पर्सनल या रूम कूलर छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनकी पानी की टंकी की क्षमता 15 से 40 लीटर के बीच होती है। यह कूलर पंखे की बजाय ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं, जो हवा को केंद्रित तरीके से फेंकते हैं। आमतौर पर इनमें पहिए लगे होते हैं, जिससे इन्हें आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। यह एक लोगों के लिए, जैसे छात्रों या छोटे परिवारों, के लिए बेस्ट होता है।
 

types of coolers know which one is best for you in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

2. डेजर्ट कूलर
डेजर्ट कूलर बड़े कमरों, हॉल, या बाहरी क्षेत्रों के लिए बनाए गए हैं। इनकी पानी की टंकी 40 से 80 लीटर तक की हो सकती है। इसमें शक्तिशाली पंखों का उपयोग किया जाता है, जो तेज और ठंडी हवा देते हैं। डेजर्ट कूलर मेटल या प्लास्टिक बॉडी में आते हैं, जो काफी मजबूत और टिकाऊ होते हैं और हॉल को लंबे समय तक ठंडा रखते हैं।
 

ये भी पढ़ें-  Cooler Tips: कूलर से आ रही है मछली जैसी बदबू, पानी में डाल दें ये 5 रुपये की एक चीज बन जाएगी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
types of coolers know which one is best for you in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

3. टावर कूलर
टावर कूलर पर्सनल कूलर का एक आधुनिक और पतला रूप हैं। इनकी टंकी क्षमता 10 से 40 लीटर के बीच हो सकती है, और यह छोटे कमरों या अपार्टमेंट्स के लिए बेस्ट हैं। इनका डिजाइन लंबा और स्लिम होता है, जो जगह बचाता है, जिससे घर अव्यवस्थित नहीं दिखाता है। टावर कूलर को विंडो पर भी लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जरूर जानें: कैसे कमरे को ठंडा करता है कूलर? जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान

विज्ञापन
types of coolers know which one is best for you in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

अगर आप एक छोटे कमरे में रहते हैं और पोर्टेबिलिटी चाहते हैं, तो पर्सनल कूलर आपके लिए सही है, वहीं अगर आप स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं तो टावर कूलर सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। बड़े कमरे या खुले क्षेत्र के लिए, डेजर्ट कूलर अच्छा रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed