Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त नहीं आई तो क्या 25वीं किस्त भी खाते में नहीं आएगी? जानें नियम

Sun, 15 Nov 2026 09:33 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 15 Nov 2026 09:33 AM IST
सार

  • PM Kisan 24th Installment Not Received: 24वीं किस्त न मिलने का कारण दूर न करने पर आगामी 25वीं किस्त भी खाते में आने से रुक सकती है।
  • सामान्यतौर पर आधार सीडिंग, डीबीटी सक्रियता और ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण ज्यादातर किसानों की किस्तें अटकती हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Scheme: If the 24th Installment Was Not Received, Will the 25th Installment Also Be Blocked
पीएम किसान 24वीं किस्त नहीं आई - फोटो : AI

Will 25th Installment Come PM Kisan: देशभर के करोड़ों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल छह हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों के रूप में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। हाल ही में इस योजना की 24वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।



ऐसे में जिन किसानों को किसी तकनीकी या कागजी कमी के कारण 24वीं किस्त का पैसा नहीं मिल पाया है, उनके मन में यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें आगामी 25वीं किस्त का लाभ भी नहीं मिलेगा। अगर आपके साथ भी ऐसी कोई समस्या है, तो आपको इसके नियमों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं कि पिछली किस्त रुकने पर अगली किस्त पर इसका क्या असर पड़ता है।

Trending Videos
PM Kisan Scheme: If the 24th Installment Was Not Received, Will the 25th Installment Also Be Blocked
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

क्या अगली किस्त रुक सकती है?

  • अगर तकनीकी खामी, ई-केवाईसी पूरी न होने या आधार सीडिंग की गड़बड़ी के कारण आपकी 24वीं किस्त का पैसा रुका है, तो सुधार न करने पर आगामी 25वीं किस्त भी अटक सकती है।
  • सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा किए बिना अगली किस्त खाते में ट्रांसफर नहीं की जाती है।
PM Kisan Scheme: If the 24th Installment Was Not Received, Will the 25th Installment Also Be Blocked
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पहले चेक करें पिछली किस्त क्यों रुकी?

  • किस्त रुकने के मुख्य कारणों में बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक न होना, डीबीटी सेवा बंद होना, भू-सत्यापन अधूरा रहना या ई-केवाईसी का लंबित होना शामिल है।
  • जब तक किसान इन कमियों को पोर्टल पर ठीक नहीं करवाते, तब तक भुगतान की प्रक्रिया सुरक्षित रूप से पूरी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Scheme: If the 24th Installment Was Not Received, Will the 25th Installment Also Be Blocked
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

पुरानी किस्त कैसे मिलेगी?

  • अच्छी बात यह है कि अगर आप समय रहते अपनी अटकी हुई कमियों को सुधार लेते हैं और राज्य कृषि विभाग या पोर्टल के जरिए सत्यापन करवा लेते हैं, फिर जाकर कृषि अधिकरियों से अपनी अटकी हुई किस्त की शिकायत करते हैं तो आपको वो पैसे मिल सकते हैं।
  • इसके बाद भी आपकी आने वाली सभी किस्ते भी आसानी से खाते में क्रेडिट हो सकती हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Scheme: If the 24th Installment Was Not Received, Will the 25th Installment Also Be Blocked
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

समस्या को कैसे सुधारें?

  • इस समस्या से बचने के लिए तुरंत पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या नजदीकी जनसेवा केंद्र की मदद लें।
  • वहां अपना स्टेटस चेक करके ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि दस्तावेजों की जांच करा लें ताकि आने वाली किस्तों का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed