फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: कूलर से आ रही है मछली जैसी बदबू, पानी में डाल दें ये 5 रुपये की एक चीज बन जाएगी बात

Mon, 28 Apr 2025 12:46 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 28 Apr 2025 12:46 PM IST
सार

Cooler Bad Smell: गर्मी के मौसम में कूलर से दुर्गंध आना बहुत आम बात है। अक्सर लोग कूलर की साफ सफाई नहीं करते हैं, जिसकी वजह से इसके कूलिंग पैड्स गंदे हो जाते हैं और गंदी हवा देने लगते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कूलर से आने वाले दुर्गंध को कैसे दूर सकते हैं?

विज्ञापन
air cooler home remedies to get rid of the rotten smell out of cooler know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

Cooler Bad Smell: गर्मी का मौसम आ चुका है और लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करना शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग कूलर या एसी का उपयोग भी शुरू कर चुके हैं। देखा जाए गर्मी के मौसम में राहत पाने के लिए कूलर सबसे अच्छा विकल्प है। अक्सर ऐसा होता है कि कूलर चलाने पर ठंडी हवा के साथ उसमें से गंदी बदबू आती है। ये दुर्गंध पूरे कमरे का माहौल को भी खराब कर देती है। अगर आपके कूलर से भी दुर्गंध आ रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप सिर्फ 5 रुपये में कूलर से आने वाले बदबू को दूर कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।



कूलर में बदबू का कारण
कूलर से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं। कूलर की पानी की टंकी और कूलिंग पैड्स (घास या हनीकॉम्ब) में गंदगी, बैक्टीरिया, और फफूंद का जमाव इसका प्रमुख कारण है। लंबे समय तक पानी बदलने या टंकी की सफाई न करने से नमी के कारण दुर्गंध पैदा होती है। इसके अलावा अगर कूलर में गंदे पानी का इस्तेमाल होता है तब भी कूलर से बदबू आ सकता है।

air cooler home remedies to get rid of the rotten smell out of cooler know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

ऐसे में आप सबसे पहले कूलर में लगे घास या हनीकॉम्ब के गंदगी को साफ करें। अगर आपको कूलिंग पैड्स में गंदगी, बौक्टीरिया या फफूंदी दिख रहा है तो उसे अच्छे से साफ करें। साथ ही अगर लंबे समय से कूलर का पानी नहीं बदला है तो उसे भी बदलें।

ये भी पढ़ें- जरूर जानें: कैसे कमरे को ठंडा करता है कूलर? जानें क्या है इसके पीछे का विज्ञान

air cooler home remedies to get rid of the rotten smell out of cooler know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

अब अगर कूलिंग पैड्स साफ हैं, या साफ करने के बाद भी कूलर से बदबू आ रहा है, ऐसे में आप 5 रुपये के एक नींबू का इस्तेमाल करके कूलर से आ रही बदबू को दूर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Portable AC Tips: खरीदने जा रहे हैं पोर्टेबल एसी, तो जरूर जान लें ये बातें वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

विज्ञापन
विज्ञापन
air cooler home remedies to get rid of the rotten smell out of cooler know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik

नींबू कैसे करता है कमाल?
नींबू एक नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल एजेंट है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया और फफूंदी को खत्म करने में मदद करता है। नींबू का ताजा गंध कूलर से आने वाली दुर्गंध को बेअसर करता है और हवा को तरोताजा बनाता है।

विज्ञापन
air cooler home remedies to get rid of the rotten smell out of cooler know in hindi
कूलर - फोटो : Freepik
कई बार कूलिंग पैड्स में बहुत कम मात्रा में बैक्टीरिया और फफूंदी जमे होते हैं, जो सामान्य आंखों से नहीं दिखते हैं, जिसकी वजह से कूलर से बदबू आती है। ऐसे में आप अपने कूलर में एक नींबू का रस डालेंगे तो कुछ ही घंटो में कूलर से बदबू आना बंद हो सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed