Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Awas Yojana: क्या एक परिवार में दो सदस्य ले सकते हैं पीएम आवास योजना का लाभ? जानिए क्या कहता है नियम

Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 07:01 PM IST
सार

गरीब लोगों के घर के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण और खास स्कीम है।

विज्ञापन
Two members in one family can take benefits of pm awas yojana know eligibility rules here
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock

देश में आज के समय भी कई लोग ऐसे हैं, जो कच्चे मकान में रह रहे हैं। ऐसे में गरीब लोगों के घर के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण और खास स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक लाखों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर अपना घर बनवा चुके हैं। भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। केंद्र सरकार की यह योजना जरूरतमंद लोगों को पक्का घर दिलाने में मदद कर रही है। इस योजना के अंतर्गत अगर आप घर खरीदते समय लोन ले रहे हैं, तो उसमें भी आपको सब्सिडी मिलती है।

Trending Videos
Two members in one family can take benefits of pm awas yojana know eligibility rules here
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock

वहीं, देश में कई लोग ऐसे हैं जिनका यह सवाल रहता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ क्या एक परिवार में दो सदस्य ले सकते हैं? अगर आप इस विषय में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत

Two members in one family can take benefits of pm awas yojana know eligibility rules here
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एक परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। अगर एक परिवार का दूसरा सदस्य योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है, तो ऐसी स्थिति में उसका आवेदन रद्द किया जा सकता है। वहीं, अगर परिवार के दो लोग अलग-अलग रहते हैं और उनका राशन कार्ड भी अलग-अलग बना हुआ है, तो ऐसी स्थिति में दोनों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Two members in one family can take benefits of pm awas yojana know eligibility rules here
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock

वे लोग जिनके पास पहले से ही पक्का घर या मकान है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। वहीं, जिन लोगों के परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहा है, उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स

विज्ञापन
Two members in one family can take benefits of pm awas yojana know eligibility rules here
PM Awas Yojana - फोटो : AdobeStock

अगर आप आयकर रिटर्न भरते हैं, किसी कंपनी के मालिक हैं, या कोई व्यवसाय चला रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में भी आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed