फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twitter Alert: ट्विटर पर भूलकर न करें ये तीन गलतियां, वरना छिन सकता है आपका ब्लू टिक

Thu, 03 Nov 2022 10:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 03 Nov 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Twitter Charged Blue Tick Users For These Mistakes Know in Details
ट्विटर पर ब्लू टिक किन कारणों से हट सकता है? - फोटो : istock

Twitter Alert: अगर आप देखेंगे तो आजकल काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। लोग यहां पर अपने विचार, फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। साथ ही लोग एक-दूसरे से जुड़ते भी हैं। इसमें फेसबुक से लेकर ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। बात अगर ट्विटर की करें, तो यहां पर लोग अपना प्रोफाइल बनाते हैं और अपने विचार शेयर करते हैं या किसी मुद्दे को उठाते हैं। यहां आपको दो तरह के लोग दिखते हैं, ओर नॉर्मल और दूसरे वो जो ब्लू टिक वाले होते हैं जिनमें सेलिब्रिटी, नेता, कंपनी के अकाउंट, पत्रकार आदि शामिल होते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ गलतियां ऐसी हैं, जिनके कारण यूजर अपना ब्लू टिक गवा भी सकता है। जी हां, क्योंकि ट्विटर की तरफ से इसको लेकर नियम बनाए गए हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Twitter Charged Blue Tick Users For These Mistakes Know in Details
ट्विटर पर ब्लू टिक किन कारणों से हट सकता है? - फोटो : istock

इन कारणों से ट्विटर हटा सकता है आपका ब्लू टिक:-

पहला कारण

  • जैसा कि सभी जानते हैं कि ट्विटर पर ब्लू टिक का मतलब है कि ये ट्विटर द्वारा वेरिफाई किया हुआ अकाउंट है। ऐसे में इसे एक जिम्मेदार अकाउंट के रूप में लोगों द्वारा देखा जाता है, लेकिन अगर आपका अकाउंट इनएक्टिव है तो आपका ब्लू टिक हट सकता है।
Twitter Charged Blue Tick Users For These Mistakes Know in Details
ट्विटर पर ब्लू टिक किन कारणों से हट सकता है? - फोटो : istock
  • दरअसल, कंपनी के मुताबिक जो अकाउंट इनएक्टिव होते हैं यानी जिनमें कुछ समय से कोई भी ट्वीट नहीं किया जाता है उनसे ट्विटर ब्लू टिक हटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Twitter Charged Blue Tick Users For These Mistakes Know in Details
ट्विटर पर ब्लू टिक किन कारणों से हट सकता है? - फोटो : istock

दूसरा कारण

  • ट्विटर के नियमों के मताबिक, अगर आप अपने अकाउंट में बायो बदलते हैं, तो आपका ब्लू टिक हटाया जा सकता है। यही नहीं, इसके अलावा अगर आप अपने ट्विटर का यूजरनेम बदलते हैं, तो इस स्थिति में भी कंपनी के पास ये अधिकार रहता है कि वो आपका ब्लू टिक हटा सकती है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
Twitter Charged Blue Tick Users For These Mistakes Know in Details
ट्विटर पर ब्लू टिक किन कारणों से हट सकता है? - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • जब ट्विटर पर ब्लू टिक लिया जाता है तो आप बताते हैं कि आप किस पद पर हैं, लेकिन ब्लू टिक मिलने के बाद आप वो पद हटाते हैं या फिर आप उस पद पर अब नहीं हैं। तो ऐसी स्थिति में ट्विटर आपका ब्लू टिक हटा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed