फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्यूबलेस टायर और ट्यूब टायर में क्या अंतर है? जानें इन दोनों के बीच का अंतर

Thu, 08 Oct 2026 06:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 08 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

Tubeless vs Tube Tyre Comparison: जब कार या बाइक का टायर बदलवाने का समय आता है, तो अक्सर लोग ट्यूबलेस और ट्यूब वाले टायर के बीच उलझ जाते हैं। कई लोगों को समझ नहीं आता कि इन दोनों में असली अंतर क्या है और उनकी गाड़ी के लिए कौन सा टायर सबसे बेहतर रहेगा। आइए इस लेख में समझते हैं कि दोनों टायरों में क्या फर्क है और आपको कौन सा चुनना चाहिए।

विज्ञापन
Tubeless vs Tube Tyre: Key Differences, Advantages, and Which One You Should Choose
ट्यूबलेस टायर और ट्यूब टायर में अंतर - फोटो : AI

Tubeless vs Tube Tyre Comparison: गाड़ी चाहे दो पहिया हो या चार पहिया, उसके सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने में टायरों का सबसे बड़ा योगदान होता है। आजकल गाड़ियों में दो तरह के टायरों का इस्तेमाल होता है- पहला ट्यूब वाले टायर और दूसरा ट्यूबलेस टायर। अक्सर लोग नई गाड़ी खरीदते समय या टायर बदलते वक्त इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा सुरक्षित और किफायती है।



जहां पुराने समय से चले आ रहे ट्यूब टायरों में अंदर एक रबर की ट्यूब होती है, वहीं ट्यूबलेस टायरों में हवा सीधे टायर और रिम के बीच ही भरी जाती है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि इन दोनों टायरों में मुख्य अंतर क्या है।

Trending Videos
Tubeless vs Tube Tyre: Key Differences, Advantages, and Which One You Should Choose
हवा रुकने की तकनीक में अंतर - फोटो : AI

हवा रुकने की तकनीक में अंतर

  • ट्यूब वाले टायर के अंदर हवा भरने के लिए अलग से एक रबर ट्यूब लगाई जाती है।
  • इसके विपरीत ट्यूबलेस टायर में कोई ट्यूब नहीं होती।
  • ट्यूबलेस टायर में हवा सीधे रिम और टायर के बीच बनी हवा-बंद सील में भरी जाती है, जिससे हवा बाहर नहीं निकल पाती।
Tubeless vs Tube Tyre: Key Differences, Advantages, and Which One You Should Choose
पंचर होने पर सुरक्षा का बड़ा फर्क - फोटो : Adobe Stock

पंचर होने पर सुरक्षा का बड़ा फर्क

  • ट्यूब टायर में कील चुभते ही ट्यूब तुरंत फट जाती है और पूरी हवा एक झटके में निकल जाती है, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो सकती है।
  • ट्यूबलेस टायर में कील चुभने के बाद भी हवा बहुत धीरे-धीरे निकलती है, जिससे आपको गाड़ी संभालने का पूरा मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tubeless vs Tube Tyre: Key Differences, Advantages, and Which One You Should Choose
पंचर ठीक कराने की प्रक्रिया में आसानी - फोटो : Adobe Stock

पंचर ठीक कराने की प्रक्रिया में आसानी

  • ट्यूब टायर पंचर होने पर पहिए को गाड़ी से निकालकर ट्यूब बाहर निकालनी पड़ती है, जिसमें काफी समय लगता है।
  • वहीं ट्यूबलेस टायर का पंचर बिना पहिया खोले ही केवल 5 मिनट में बाहर से एक स्ट्रिप लगाकर आसानी से ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Tubeless vs Tube Tyre: Key Differences, Advantages, and Which One You Should Choose
लाइफ, माइलेज और कौन सा टायर चुनें - फोटो : Freepik
लाइफ, माइलेज और कौन सा टायर चुनें
  • सामान्यतौर पर ट्यूबलेस टायर हल्के होते हैं, जिससे पहिए पर घर्षण कम होता है और गाड़ी का माइलेज बेहतर मिलता है।
  • साथ ही ये जल्दी गर्म भी नहीं होते, जिससे इनकी उम्र लंबी होती है।
  • सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से आज के समय में ट्यूबलेस टायर ही सबसे बेस्ट विकल्प हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed