Tips For Best CNG Cars: अपनी सुविधा के लिए आज के इस दौर में लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास एक अच्छी कार तो हो ही। इसके लिए लोग कई कंपनियों की कारों की तुलना करते हैं, उनके फीचर देखते हैं और साथ ही वे चाहते हैं कि उन्हें कम से कम पैसे खर्च करके एक अच्छी कार मिल जाए। वहीं, जो लोग ऑफिस जाते हैं वे भी एक ऐसी कार की तलाश में होते हैं जो उनको सही माइलेज दे और स्टाइलिश भी हो।
बात काम की: ऑफिस आने-जाने के लिए लेना चाहते हैं सस्ती CNG कार? तो ये हो सकती हैं कुछ बेस्ट गाड़ियां
CNG Car Tips In Hindi: आमतौर पर जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो सबसे पहले अपनी जरूरत देखते हैं और साथ ही बजट भी। ऐसे में आप यहां पर कुछ ऐसी सीएनजी कारों के बारे में जान सकते हैं जो काफी कम कीमत वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये हो सकती हैं कुछ कार:-
पहली कार
अगर आप भी कोई सीएनजी कार देख रहे हैं तो आप टाटा पंच कार ले सकते हैं। ये माइक्रो एसयूवी सेगमेंट कार है। साथ ही ये कार 5 स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है।
कार की खासियत:-
- इंजन- 1.2L (1199cc) रेवोट्रॉन इंजन
- माइलेज- कंपनी का दावा है कि ये कार एक किलोग्राम सीएनजी में 26.99 किलोमीटर (26.99km/kg) चल सकती है
दूसरी कार
इस क्रम में दूसरी कार हुंडई की एक्सटर का है, एक क्रॉसओवर एसयूवी है। इस कार में स्पेस काफी सही नजर आता है।
कार की खासियत:-
- इंजन- इस कार में एक 1197cc का इंजन मिलता है
- माइलेज- माइलेज को लेकर कंपनी दावा करती है कि ये एक किलोग्राम सीएनजी में 27.1 किलोमीटर (27.1km/kg) चल सकती है
तीसरी कार
- तीसरी कार है मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स। इस सीएनजी कार में आपको एक 1197cc का फोर सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसको 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जाता है।
कार की खासियत:-
- इंजन- इस गाड़ी के इंजन में आपको 6000 आरपीएम पर 76.43 बीएचपी की पावर और 4300 आरपीएम पर 98.5 एनएम का टॉर्क मिल जाता है
- माइलेज- इसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये एक किलोग्राम सीएनजी में 28.51 किलोमीटर (28.51km/kg) चल सकती है