फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: मोहल्ले में बिजली का ट्रांसफॉर्मर जल जाए तो नया कैसे लगेगा? यहां जानें तरीका

Mon, 12 Oct 2026 07:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

Transformer Fire Safety: ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर उसके पास जाना या पानी डालना जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत 1912 पर सूचना दें और आग बढ़ने पर 101 या 112 पर भी संपर्क करें।

विज्ञापन
Transformer Fire Safety: What to Do If a Power Transformer Catches Fire Know the 1912 Helpline and Safety Rule
ट्रांसफॉर्मर में आग लगे तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala AI

Transformer Fire Safety Tips In Hindi: गली, बाजार या रिहायशी इलाके में लगा बिजली का ट्रांसफॉर्मर अचानक आग की चपेट में आ जाए तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। गर्मी और ओवरलोडिंग जैसी वजहों से ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

सबसे बड़ा खतरा इस बात का होता है कि ट्रांसफॉर्मर में इंसुलेटिंग ऑयल मौजूद होता है। आग ज्यादा बढ़ने पर धमाका होने की आशंका रहती है। इसलिए ऐसी स्थिति में खुद आग बुझाने की कोशिश करने के बजाय सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देना जरूरी है। चलिए जानते हैं मोहल्ले के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर क्या करें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Transformer Fire Safety: What to Do If a Power Transformer Catches Fire Know the 1912 Helpline and Safety Rule
ट्रांसफॉर्मर में आग लगे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने पर कहां कॉल करें?

  • बिजली के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने या बिजली से जुड़ी किसी अन्य शिकायत के लिए 1912 राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर है
  • यह केंद्रीय 24x7 टोल फ्री नंबर है
  • आग दिखाई देने पर बिना देर किए 1912 पर फोन करें
Transformer Fire Safety: What to Do If a Power Transformer Catches Fire Know the 1912 Helpline and Safety Rule
ट्रांसफॉर्मर में आग लगे तो क्या करें? - फोटो : AI Generated
  • ऑपरेटर को ट्रांसफॉर्मर की सही लोकेशन बताएं और आग लगने की जानकारी दें
  • इससे बिजली विभाग को संबंधित इलाके की पावर सप्लाई बंद करने की कार्रवाई शुरू करने में मदद मिल सकती है
  • साथ ही, नजदीकी सबस्टेशन, लाइनमैन या जूनियर इंजीनियर को भी सूचना दे देनी चाहिए, ताकि मौके पर पहुंचकर ग्रिड ट्रिप किया जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन
Transformer Fire Safety: What to Do If a Power Transformer Catches Fire Know the 1912 Helpline and Safety Rule
ट्रांसफॉर्मर में आग लगे तो क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

ज्यादा आग लगने पर किसे कॉल करें?

  • अगर ट्रांसफॉर्मर में तेज आग लगी है या आसपास के घरों, दुकानों या अन्य जगहों तक पहुंचने का खतरा पैदा हो रहा है
  • तो ऐसी स्थिति में 101 फायर ब्रिगेड या 112 आपातकालीन सेवा पर भी तुरंत फोन किया जा सकता है
विज्ञापन
Transformer Fire Safety: What to Do If a Power Transformer Catches Fire Know the 1912 Helpline and Safety Rule
ट्रांसफॉर्मर में आग लगे तो क्या करें? - फोटो : AI Generated

दूसरा ट्रांसफॉर्मर कब लगेगा?

  • ट्रांसफॉर्मर जलने या खराब होने के बाद उसे बदलने के लिए समय सीमा निर्धारित है
  • शहरी क्षेत्रों में शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफॉर्मर लगाना जरूरी है
  • वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर 48 से 72 घंटे के भीतर जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलकर बिजली बहाल करना जरूरी होता है
  • अगर तय समय बीतने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जाता है, तो आप 1912 हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed