Traffic Rules: हम में से अधिकतर लोग कहीं पर आने जाने के लिए अपने निजी वाहनों का उपयोग करते हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अपेक्षा निजी वाहन ज्यादा सुविधाजनक होते हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क पर गाड़ी चलाते समय अक्सर हमारा सामना ट्रैफिक पुलिस से हो जाता है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस आपसे ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के दूसरे कागज को दिखाने के लिए कहती है। अगर आपके पास गाड़ी के सभी जरूरी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस उसको चेक करने के बाद आपको छोड़ देती है। हालांकि, कई बार आपके पास सभी जरूरी कागजात होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस आपको परेशान करने लगती है। कई बार तो गाड़ी की चाबी भी वह आपसे छीनकर गाली गलौज करने लगती है। ऐसी स्थिति में आपको अपने अधिकारों के बारे में पता होना जरूरी है।
Traffic Rules: सड़क पर अगर ट्रैफिक पुलिस छीन ले आपकी गाड़ी की चाबी, तो जानिए क्या है कानून
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन