फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या पिता और बेटे दोनों को मिलेगा 15वीं किस्त का लाभ? जानिए कब आ रहे हैं किस्त के पैसे

Sun, 03 Sep 2023 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 11:00 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं योजनाओं में एक स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर रही है। 6 हजार रुपये को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त 4 महीनों के अंतराल पर भेजी जाती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में 2 हजार रुपये आते हैं। देशभर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अब तक इस योजना की कुल 14 किस्त को ट्रांसफर कर चुकी है। जल्द ही कुछ महीनों में सरकार 15वीं किस्त के पैसों को भी जारी करेगी। ऐसे में कई किसान सवाल कर रहे हैं कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का लाभ पिता और बेटे दोनों को मिलेगा?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आपका भी सवाल है कि क्या आने वाली 15वीं किस्त का लाभ पिता और बेटे दोनों को मिल सकता है? ऐसे में आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य ही उठा सकता है। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए आपके नाम पर जमीन का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके नाम पर जमीन नहीं है। ऐसे में आप इस स्कीम का लाभ नहीं उठा सकते हैं। 

Torture In Police Custody: क्या हिरासत में लेने के बाद पुलिस कर सकती है मारपीट? जानें क्या हैं आपके अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : istock

इस स्कीम का लाभ लेने के लिए अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य आवेदन करते हैं। ऐसे में उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इस कारण एक परिवार में पिता और पुत्र दोनों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15th Installment Release Date Update Know Eligibility Criteria In Hindi
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को नवंबर या दिसंबर महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर सरकार ने अभी तक किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed