Traffic Rules and Regulations in India: आप जब भी गाड़ी चलाते हैं तो आपको सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो नियमों के तहत आपका चालान कट सकता है। आजकल तो ट्रैफिक पुलिस के अलावा सड़कों पर कैमरे लगाए गए हैं, जो पलक झपकते ही आपकी गाड़ी का चालान काट देते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप जब भी गाड़ी चलाएं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिन्हें आपको करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66e80cc856b105af6903fd4b","slug":"traffic-rule-due-to-these-4-mistakes-your-vehicle-challan-may-be-deducted-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Challan Alert: कार-बाइक चलाते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना कट सकता है चालान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Challan Alert: कार-बाइक चलाते समय कभी न करें ये चार गलतियां, वरना कट सकता है चालान
Tue, 17 Sep 2024 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
किन कारणों से चालान कट सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
किन कारणों से चालान कट सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
ये हैं वो गलतियां जिन्हें करने से कट सकता है चालान:-
पहली गलती
- आमतौर पर देखने में आता है कि लोग गाड़ी तेज रफ्तार पर चलाते हैं, लेकिन वे ये भूल जाते हैं कि हर सड़क की लिमिट तय होती है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी को तय स्पीड से तेज रफ्तार में चलाते हैं, तो आपका चालान कट सकता है। आप सोचेंगे ये होगा कैसे, तो जान लें कि सड़क पर लगे कैमरे ये काम करते हैं।
किन कारणों से चालान कट सकता है?
- फोटो : Freepik
दूसरी गलती
- आप देखेंगे तो पाएंगे कि लोग जब दोपहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट नहीं पहनते हैं या पीछे वाला शख्स हेलमेट नहीं पहनता है। ठीक ऐसे ही जब लोग चार पहिया वाहन चलाते हैं तब भी वे सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो सड़क पर लगे कैमरे या ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन कारणों से चालान कट सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
- देखने में आता है कि लोग अपनी गाड़ी के कागज भी पूरे नहीं रखते हैं। ऐसा बिलकुल न करें क्योंकि अगर आपके पास गाड़ी के कागज नहीं होते हैं और ट्रैफिक पुलिस आपको रोकती है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। हार्ड कॉपी नहीं तो आप डिजिलॉकर में या अपने मोबाइल में गाड़ी के दस्तावेज रख सकते हैं जिससे आपको दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
किन कारणों से चालान कट सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
- अगर आप देखेंगे तो आपको कोई नाबलिग कार या दोपहिया वाहन चलाता हुआ दिख ही जाता होगा? लेकिन ऐसी गलती आप न करें। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपकी गाड़ी का न सिर्फ चालान कट सकता है बल्कि, कार मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।