अमूमन देखा जाता है कि लोगों को अपने घरों से दूर जाना पड़ता है। एक गांव से निकलकर लोग शहरों में पढ़ने या फिर नौकरी करने जाते हैं। वहीं, कई लोगों को एक शहर से दूसरे शहर या राज्य में भी जाना पड़ता है। आमतौर पर लोग पढ़ाई के अलावा नौकरी के लिए एक जगह से दूसरी जगह पर जाते है। इस दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो जगह नई होती है, वहां पर कैसे रहना है, क्या चीजें नहीं करनी है, किससे मिलना है आदि सबकुछ नए सिरे से जानना पड़ता है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा परेशानी खड़ी करती है वो है रहने के लिए एक अच्छा घर ढूंढना। इसके लिए ज्यादातर लोग पेइंग गेस्ट यानी पीजी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और बड़े शहरों में तो लोग काफी संख्या में यहां रहते हैं। लेकिन लोग इनमें रहने से पहले कुछ बातों को जानना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें बाद में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये दिक्कतें आपके साथ न हो, इसके लिए हम आपको वो जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें पीजी में रहने से पहले आपको जान लेना चाहिए। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"627bab4f0f97536d405126cf","slug":"tips-for-pg-these-6-things-to-keep-in-mind-before-finalise-a-pg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: पीजी में रहने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: पीजी में रहने से पहले जरूर जान लें ये 6 बातें, वरना बाद में हो सकती हैं दिक्कतें
Thu, 12 May 2022 09:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 12 May 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
लड़के-लड़कियों का पीजी एक साथ तो नहीं
- वैसे तो पीजी लड़के और लड़कियों का अलग ही होता है, लेकिन शहरों में आजकल कई जगह पर लड़के और लड़कियों का पीजी एक ही जगह पर होता है। लोग एक फ्लोर पर लड़कों का और एक फ्लोर पर लड़कियों का पीजी बना देते हैं यानी एक ही बिल्डिंग में। ऐसे में आपके लिए ये जानना पहले जरूरी है कि आप जिस पीजी में रहने जा रहे हैं, वो कैसा है ताकि आपको बाद में दिक्कतें न हो।
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
खाने के बारे में जानें
- पीजी में रहना तो ठीक है, लेकिन आमतौर पर देखा जाता है कि लोग यहां के खाने से परेशान रहते हैं। मतलब पैसे भी दो और खाना भी खराब मिलता है। ऐसे में पीजी लेने से पहले आस-पड़ोस के लोगों से खाने की क्वालिटी के बारे में जान लें। इसके अलावा किचन खुद देखें कि खाना बनाते समय हाइजीन का ध्यान रखा जाता है या नहीं। वरना आप खराब खाने की वजह से बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
किराया जानना बेहद जरूरी
- पीजी के किराए के बारे में जरूरी जान लें। कई लोग किराए के बारे में ढंग से बात नहीं करते हैं और बाद में उन्हें पता चलता है कि किराया उनका ज्यादा है। ऐसे में आपको दिक्कतें हो सकती हैं। लोग ऑनलाइन किराया देखकर पीजी के मालिक से किराया नहीं पूछते हैं, लेकिन आपको ऐसा गलती नहीं करनी है।
विज्ञापन
पीजी में जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें
- फोटो : istock
कोई एस्ट्रा चार्ज तो नहीं देना
- जब आप पीजी के किराए के बारे में जान चुके हैं, तो अब आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इसके अलावा कोई हिडन चार्ज यानी छुपा हुआ किराया तो नहीं है। कई बार पीजी मालिक आपको ये बात बताते नहीं हैं और बाद में बिजली का बिल, एसी और कूलर चलाने का बिल आदि अलग से बताते हैं। इसलिए बाद की परेशानी से बचने के लिए पहले ही इसे जान लेना बेहतर है।