What is Pinterest: आप में से अधिकतर लोगों ने गूगल पर ईमेज सर्च करते समय पिंटरेस्ट को जरूर देखा होगा। हालांकि, कई लोग इस प्लेटफॉर्म के बारे में नहीं जानते होंगे। इसी कड़ी में आज हम पिंटरेस्ट के बारे में जानेंगे। पिंटरेस्ट एक फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है। यहां लोग बड़े पैमाने पर फोटो, वीडियो, आइडिया सजेशन्स या कोई मैसेज पिन करके दूसरे लोगों के साथ शेयर करते हैं। पिंटरेस्ट प्लेटफॉर्म पर आपको बड़ी मात्रा में फोटो और वीडियोज मिल जाएंगे। इस प्लेटफॉर्म पर आप कई कैटेगरी पर वीडियो और फोटो को देख और सेव कर सकते हैं। इसी वजह से इस प्लेटफॉर्म को इमेज शेयरिंग सोशल मीडिया भी कहा जाता है। पिंटरेस्ट का उपयोग आप उसकी वेबसाइट पर विजिट करके या एप्लीकेशन डाउनलोड करके दोनों ही तरह से कर सकते हैं। इसी सिलसिले में आइए उस प्रोसेस के बारे में जानते हैं, जिसकी मदद से आप पिंटरेस्ट पर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
Pinterest: क्या है पिंटरेस्ट, कैसे बनाएं इस प्लेटफॉर्म पर अकाउंट? ये रहा प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 11 May 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन